उधवा। राधानगर पुलिस ने रविवार रात को जुआ खेलते छः लोग को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।पुलिस जानकारी के अनुसार राधानगर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि उधवा – बालुगांव सड़क किनारे तालाब के पास में जुआ चल रहा है।सूचना पर राधानगर थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय दल बल के साथ पहुंचकर घेराबंदी कर मौके से छह जुआरी को गिरफ्तार कर लिया।जिसकी पहचान थाना क्षेत्र क्षेत्र उतरपलाशगाछी व अन्य गांव के अजमत शेख, काबिल शेख,हकसाहेब शेख, हारु शेख,अनिकुल शेख तथा युनुस शेख को पकड़ लिया।जुआस्थल से जुआ खेलने का हब्बा डब्बा,6 मोबाइल फोन एवं नकद 20100 रुपये बरामद किया। इधर पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना कांड संख्या 184/24 एवं धारा 318/3(5) बीएनएस की 2023 और 11 बंगाल पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की तहत केस दर्ज किया।मौके पर एएसआई मनोज मालवीय सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


