जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०-सह-थाना प्रभारी अब्दुल रहमान के नेतृत्व में पु०नि० देवेन्द्र कुमार वर्मा, पु०अ०नि० मनीष कुमार गुप्ता, पु०अ०नि० प्रशांत कुमार, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा एवं अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए नारायणपुर करमाटॉड थानान्तर्गत ग्राम पिण्डारी (दास टोला) एवं ग्राम पिण्डारी (मुस्लिम टोला) में साईबर अपराधियों के विरुद्ध छापामारी की गई। साईबर अपराध कारित करते हुए साईबर अपराधकर्मी निरंजन दास, उम्र 33 वर्ष, पिता निमाई दास, प्रदीप कुमार दास, उम्र 35 वर्ष, पिता हराधन दास, रहमत अंसारी, उम्र 22 वर्ष, पिता अब्बास अंसारी, अख्तर अंसारी, उम्र 19 वर्ष, पिता अब्बास अंसारी, महरूद्दीन अंसारी, उम्र 26 वर्ष, पिता तसलीम मियाँ, आशीक अंसारी, उम्र 19 वर्ष, पिता मुख्तार आलम, ग्राम आलगचुवों सभी थाना करमाटौंड, जिला जामताड़ा को फर्जी मोबाईल, सिम, ए०टी०एम० कार्ड, पासबुक, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, लैपटॉप, नगद के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना में कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। बरामद किये गये सामानों में नगद ₹ 4,68,500, 18मोबाईल फोन, 20 फर्जी सिम, 9 ए०टी०एम० कार्ड,
एक पासबुक, 3 आधार कार्ड, 4 पैन कार्ड, एक वोटर कार्ड, एक लैपटॉप शामिल है। बताया कि एक्सिस बैंक के फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करके KYC अपडेट कराने के नाम पर लोगों से सोलह अंक का ATM No., CVV No., एवं OTP No. प्राप्त कर विभिन्न E WALLET एवं फर्जी बैंक खातों के माध्यम से अपने खातों में पैसा ट्रांसफर कर साईबर ठगी करते हैं।
गूगल में विभिन्न ई-कॉमर्स कम्पनियों, ई-पेमेंट कम्पनियों, उपभोक्ता सामग्री कम्पनियों के कस्टमेयर केयर नंबर के रूप में अपना फर्जी मोबाइल नंबर डालकर उपभोक्ताओं का कॉल प्राप्त कर उनके आनी वाली समस्यों का निपटारा करने के नाम पर उनके मोबाईल पर Quick Support, Any desk जैसे मोबाईल सेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर उनके सारी बैंक की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करते हैं। बताया कि इन अपराधियों का कार्यक्षेत्र मुलत: पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


