अगले आदेश तक कोयला तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी रहेगी छापेमारी – थाना प्रभारी
गोड्डा : पुलिस कप्तान अमिनेष नैथानी के निर्देशानुसार ललमटिया थाना प्रभारी मुकेश कुमार राउत व ईसीएल के सीआईएसएफ द्वारा लागतार कोयला का भंडारण व परिवहन के खिलाफ छापेमारी जारी है। इस बात से कोयला तस्करों में दहशत का महौल बना हुआ है। वहीं पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में करीब चार टन कोयला जब्त किया। इस कार्यवाही के बाद कुछ कोयला तस्कर भी सतर्क हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को ललमटिया थाना प्रभारी मुकेश कुमार राउत के नेतृत्व में ललमटिया थाना क्षेत्र के चरण टोला और चितरकोटी के पास अवैध कोयला ढुलाई के विरुद्ध छापामारी किया गया। थाना क्षेत्र से कोयला तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ की गई छापेमारी में 4 टन कोयला जब्त कर ईसीएल को सुपुर्द कर दिया गया। बताते चले कि काफी लंबे समय से अवैध कोयला धुलाई दिन के उजाले में किया जा रहा था। लगातार छापेमारी के बावजूद भी कोयला तस्कर की तस्करी थम नहीं रही थी। इसी को प्रतिबंध को लेकर गुरुवार को ललमटिया पुलिस व इसीएल सीआईएसफ के द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी किया गया। वही इस मामले को लेकर थाना प्रभारी मुकेश कुमार राउत ने बताया की अवैध माइनिंग के खिलाफ यह छापेमारी अगले आदेश तक लगातार जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र के कोयला तस्करों में हड़कंप का माहौल बन गया है। अवैध कोयला तस्करों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


