देवघर संताल एक्सप्रेस:- पुदुच्चेरी ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन और भारतीय ताइक्वांडो महासंघ द्वारा आयोजित 40 वां सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 18 से 20 अक्टूबर को पांडिचेरी के राजीव गांधी इंदौर स्टेडियम में आयोजित होने वाले चैंपियनशिप में आज झारखंड ताइक्वांडो की टीम झारखंड ताइक्वांडो के वरीय सदस्य एवं रांची जिला के सचिव सैय्यद फारुक नदीम कोच के नेतृत्व में धनबाद अल्ल्पुज़ा एक्सप्रेस रवाना हुआ टीम में देवघर,हजारीबाग ,रांची ,धनबाद जमशेदपुर, गोड्डा, के खिलाड़ियों का चयन देवघर में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में की गई थी. खिलाड़ीयो जो झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे उनमें अविनाश नारायण सिंह,आदित्य नारायण सिंह,रोशन कुमार चौहान,उत्कर्ष सिंह,हर्षित राज,चेतन कुमार,दीपक कुमार,मनजीत सिंह,अकीब जावेद,वही महिला खिलाड़ीयो में बुधेश्वरी कुमारी,राजनंदिनी,नीरा कुमारी,अंजली केशरी शामिल है. सभी खिलाड़ियों को झारखंड ताइक्वांडो के सचिव नीरज कुमार उपाध्यक्ष मनोज कुमार कोषाध्यक्ष बमबम कुमार देव संयुक्त सचिव रबीउल हुसैन, दिलीप कुमार,राजीव रंजन,देवघर ताइक्वांडो के अध्यक्ष अनूप कुमार, संरक्षक जे सी राज ने खिलाड़ियों बधाई दी साथ ही जीत के लिए शुभकामनाएं दी गई ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


