नई दिल्ली । भारत सरकार और रिजर्व बैंक में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के लिए पेंशन फंड प्रायोजित करने के लिए बैंकों को अधिकृत किया है। अभी तक बैंकों की भागीदारी बहुत सीमित थी।अब पेंशन फंड प्रायोजित करने के लिए अनुमति का दायरा बढ़ा दिया गया है।
रिजर्व बैंक आफ इंडिया के मानदंडों के अनुसार नेटवर्थ, बाजार पूंजीकरण और बाजार में मजबूत उपस्थिति जैसे मापदंडो पर आधारित होगी।नए और मौजूदा पेंशन फंड दोनों के ऊपर यह संशोधन लागू होगा।
पीएफआरडीए के तहत अभी 10 पंजीकृत पेंशन फंड हैं। इसमें निगरानी और प्रशासन में मजबूती लाने के लिए एनपीएस ट्रस्ट के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में बदलाव किए गए हैं। एसबीआई के पूर्व अध्यक्ष दिनेश खारा,यूटीआई एएमसी के पूर्व एग्जीक्यूटिव बीसी स्वाति,अनिल कुलकर्णी और डिजिटल इंडिया फाउंडेशन के को- फाउंडर अरविंद गुप्ता को शामिल किया गया है।
पीएफआईडीए ने पेंशन फंड के लिए निवेश प्रबंधन शुल्क में बदलाव किया है। जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावित होंगे। गैर सरकारी ग्राहकों के लिए स्लेब आधारित व्यवस्था लागू होगी।एयूएम शुल्क में परिवर्तन की दरों को घोषित किया गया है।






