संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। पाकुड़ के जानेमाने उद्दोगपति सह समाज सेवी अजहर इस्लाम इन दिनों गरीबो के मसीहा बन लोगों के कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा हो रहे है। संताल एक्सप्रेस से बात चीत के दौरान समाज सेवक अजहर इस्लाम ने बताया कि समाज सेवा की भावना बचपन से है। साथ ही बताया कि मेरे बाप दादा के जमाने से ही समाज के प्रति समाज के लोगों को हर संभव मदद करना और समाज के अंतिम व्यक्ति के मुसीबत में खड़े रहना ही मुख्य उद्देश्य रहा है। इसी उद्देश्य के साथ आज भी हम चल रहे है। उन्होंने कहा कि करोना के समय मे भी राशन वितरण ,मरीजो को कल्ब व ग्रामीणों क्षेत्रों में जगह -जगह पानी के लिए डिप बोरिंग कर लोगों की काफी मदद की है। पाकुड़ प्रखंड के साथ सहेबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड के भी क्षेत्र में लोगो का सुख दुःख के साथी रहे है।साथ ही समय -समय पर लोगों को मदद करना हमारी हमेशा से प्रथमिकता रही है। मेरे द्वारा में आने वाले किसी भी व्यक्ति को खाली हाथ वापस नही लोटाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार पाकुड़ विधानसभा के जनता ने इच्छा की है कि अजहर इस्लाम भी चुनाव लड़े ,जिस कारण में इस बार पाकुड़ विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने बताया कि कोइ पार्टि से मतलब नही है। बस जनता की सेवा करने के लिए निर्दलीय भी चुवान लड़ सकते है।जनता की प्यार मिले तो विधायक बन कर और भी ज्यादा सेवा करेंगे।साथ ही कहा कि विधायक बनना मेरा शोक नही है, बस जनता को बेहतर स्वास्थ्य ,बिलजी,शिक्षा और पानी मिल सके ।इसके लिए सरकारी स्तर पर वो और भी बेहतर पहल कर पाएंगे और इस तरह आम जनों की मदद कर पाएंगे।


