साहिबगंज- जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के जिलेबिया घाटी के बजरंगबली मंदिर के समीप सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे यात्रियों से भरी ओटो अनियंत्रित होकर पलट जाने की घटना मे एक महिला की मौत हो गई.वही बच्चा सहित दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गया.हुई दुर्घटना की घटना में मौके से ओटो चालक संजू बास्की फरार हो गया.मामले की सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना पुलिस घटना स्थल पहुंच कर आनन-फानन में दुघर्टना मे घायल हुए सभी लोगो को वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.वही मृत महिला के शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा.मिली जानकारी के अनुसार घायल हुए सिदो किस्कु की नौ वर्षीय पुत्री रौशमी किस्कु, पुरले किस्कु की पुत्री लिली किस्कु उम्र 9 वर्ष, भागवत बास्की का पुत्र बुधराम बास्की उम्र 14 वर्ष, राजेश मुर्मू की पत्नी कहामुनि सोरेन उम्र 40 वर्ष, मनु मुर्मू की पुत्री मोरिता मुर्मू उम्र 18 वर्ष, पप्पू मुर्मू उम्र 30 वर्ष, बिर्धन हांसदा की पुत्री मरियम हांसदा उम्र 10 वर्ष, जट्टा मुर्मू की पुत्री मेरीला मुर्मू उम्र 13 वर्ष, राम बास्की की पुत्री चंची बास्की उम्र 12 वर्ष, पतरु बास्की की पुत्री मरांगमय सोरेन बोरियो थाना क्षेत्र के बाग़मुंडी के रहने वाला है.

साथ ही सभी गंभीर रूप से घायल है. घायलों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग गाँव के ही ओटो चालक संजू बास्की के ओटो से बोरियो से साहिबगंज के महादेवगंज स्थित खेत में काम करने के लिए आ रहे थे. इसी दौरान जिलेबिया घाटी से उतरने के दौरान ओटो में ब्रेक नही लगने लगा और ओटो अनियंत्रित होकर पलट गया.हुई दुघर्टना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. मृत महिला के परिजन आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा.समाचार लिखे जाने तक महिला की के नाम व पता का पता नही चल पाया था.मृत महिला के परिजनों के आने के बाद ही उनका शिनाख्त हो पाएंगा.पुलिस मामले की जांच में जुटी है.





