संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर (पाकुड़ ) । थाना क्षेत्र के हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क तारापुर निकट शनिवार विजयादशमी के शाम दो बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पिता ओर पुत्र-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिसकी इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका में चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार विशनपुर निवासी मार्शल हांसदा(32) अपने पुत्री स्नेहा हांसदा(9) एवं पुत्र सूरज हांसदा(6) को हिरणपुर विजयादशमी मेला देखने के लिए बाइक से आ रहे थे।वहीं घाघरजानी निवासी बिराम किस्कू(30) हिरणपुर से अपने बाइक से अपने घर जा रहे थे।इसी दौरान आपस में दोनों बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े वहीं हिरणपुर के युवाओं ने आनन-फानन में सभी घायलों को टोटो एवं टेम्पो से हिरणपुर सीएचसी पहुंचाया।जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने घायलों को दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर बीडीओ टुडू दिलीप, सीओ मनोज कुमार, थाना प्रभारी नवीन कुमार दलबल के अस्पताल पहुंचकर एम्बुलेंस से सभी गंभीर घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका भेजवाया इस घटना में गंभीर घायल बिराम किस्कू की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में उनकी दाहिने पैर बुरी तरह से कट गया था। वहीं स्नेहा हांसदा को बेहोशी हालात में ऑक्सीजन देकर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची की इलाज चल रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


