दुमका। दो वर्ष पूर्व उत्कर्ष फाइनेन्स कंपनी के एक एजेंट को गोली मार लूटपाट करने के मामले में सरैयाहाट पुलिस ने छोटु साह उर्फ छोटू मंडल तेलीटोला थाना पोड़ैयाहाट जिला गोड्डा को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। इसी मामले में दो अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि एक अभियुक्त अभी भी फरार है। गिरफ्तार अभियुक्त छोटू ने अपना अपराध कबूल करते हुए पुलिस को बताया है कि उसकी दोस्ती सुमन यादव ग्राम तेलीयाटीकर थाना पोड़ैयाहाट जिला गोड्डा, निलेश यादव सुजापुर थाना बौसी जिला बांका (बिहार), कुणाल यादव ग्राम माथाकेशो थाना सरैयाहाट जिला दुमका एवं अंकित कुमार तेलीयाटीकर वर्तमान पता -द्रोपत थाना पोड़ैयाहाट जिला गोड्डा से था। सभी दोस्त मिलकर गाँजा व दारु पोड़ैयाहाट में पानी टंकी के पास पीते थे। इसी बीच पैसे की कमी के कारण कुणाल यादव ने सरैयाहाट में माइक्रो फाइनेन्स के एजेंट से पैसा लुटने का योजना बनाया। बनाये प्लान के अनुसार वे और कुणाल यादव, सुमन यादव, निलेश यादव एवं अंकित कुमार बीते 1 दिसम्बर 2022 को सुबह समय करीब 08 बजे सरैयाहाट के माथाकेसो मोड़ में कुणाल के नवनिर्मित मकान में इकट्ठा हुए। जहां कुणाल अपने पास एक कट्टा रखे हुए था। सभी इकट्टा होने के करीब आधा घंटा के बाद निलेश के लाल रंग के गलेमर मोटरसाइकिल एवं कुणाल के काला रंग का स्कूटी से कोरियाटीकर पहुंचने के करीब आधा किलोमीटर पहले सुनसान जगह पर झाड़ी में छिप गये थे। तभी कुछ देर बाद कुणाल का एक दोस्त जिसका नाम पता उसे मालूम नहीं ने कुणाल को फोन कर बताया कि उत्कर्ष का एजेंट पैसा लेकर ग्लैमर मोटर साईकिल से निकलकर चिहुंतिया की ओर जा रहा है। यह सुचना मिलने के बाद सभी तैयार हो गये और उत्कर्ष के एजेंट को आते ही बीच रास्ते में उसे रोककर कलेक्शन का पैसा मांगने लगे परंतु वह नहीं माना। तभी हम सबों ने मारपीट करते हुए उसका बैग छीन लिये।लेकिन फिर भी एजेंट ने पैसा नहीं दिया। इसी दौरान कुणाल ने अपने कमर से कट्टा निकाला और फाइनेंस एजेंट के पैर में गोली मार दिया जिससे फिनांस एंजेट वहीं गिर गया। उसके बाद निलेश ने उसके पेंट के पॉकेट में रखा हुआ पैसा और पर्स निकाल लिया। उसके बाद सभी वहां से भागकर पोड़ैयाहाट पानी टंकी आ गये जहां सभी लोग बैठकर लुटा हुआ सामान व पैसा आपस में बांट लिया। थाना प्रभारी ताराचंद ने बताया की क्षेत्र में किसी भी अपराधी को पनपने नहीं दिया जायेगा। पुलिस लुटकांड में शामिल अन्य अपराधी की तलाश कर रही है जल्द वे भी पकड़े जायेंगे।






