संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- साहिबगंज जिले में अवैध खनन मामले में कोर्ट से सुपुर्दगी के बाद सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम साहिबगंज में दो दिनो से कैम्प कर मामले की जांच कर रही है.सीबीआई की टीम ने दूसरे दिन गुरूवार को जिला खनन कार्यालय में खनन के कई वर्षों पुराने दस्तावेज खंगाले. इसके पूर्व सर्किट हाउस में डेरा जमाए सीबीआई की टीम सुबह विनायक होटल में नाश्ता किया. करीब 11 बजे टीम के दो सदस्य खनन कार्यालय पहुंची.वहां करीब पौने घंटा दस्तावेज खंगालने के बाद टीम का एक दल वहां से सीधे सर्किट हाउस लौट गई. जबकि एक वहीं बने रहे. दूसरे सदस्य दोपहर करीब दो बजे खनन कार्यालय से निकल सर्किट हाउस पहुंचे. खबर है कि इस बीच झामुमो के एक नेता भी सर्किट हाउस पहुंचे और लगभग दो घंटे बाद सर्किट हाउस
बाहर निकले. दोपहर 3 बजे सीबीआई का एक वाहन पुनः खनन कार्यालय गई.वही सीबीआई को लेकर जिले के पत्थर कारोबारी के बीच यह चर्चा है कि सीबीआई की टीम और कितना दिन साहिबगंज में रहेगी.हालांकि सीबीआई की टीम के साहिबगंज आने से अवैध तो अवैध वैध पत्थर खदान व क्रशर में ताला लटका हुआ है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


