कुंडहित (जामताड़ा) । बुधवार को शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर कुंडहित मुख्यालय के भाजपा नेता सह समाज सेवी राजु राय ने सैकड़ो गरीब महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण किया। राजु राय ने क्षेत्र के गरीबों के बीच प्रति वर्ष अन्न एंव वस्त्र वितरण करते हैं। आज वस्त्र वितरण में शुरुआत राजु राय एवं उनके पुत्र अनिक राय के हाथों किया गया।उन्होंने भी गरीब महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण के बाद गरीबों को सस्ता भी कराया। बता दे की हर साल के भांति इस साल भी समाज सेवी राजू राय ने सैकड़ो गरीब महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण किया। महिलाओं ने बताया जब भी हम लोगों का कोई आपत्ति विपत्ति आता है तो हम लोग दौड़कर इनके पास आते हैं जो हमेशा गरीबों के साथ खड़े रहते हैं। मौके पर राजू राय के अलावा समाजसेवी सजल दास, प्रदीप माजि, शुशील सोरेन तपन सिंह,सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


