संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- हाईकोर्ट रांची के निर्देश पर साहिबगंज शहरी पेयजलापूर्ति योजना के कार्यों की जांच करने सोमवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अबू इमरान साहिबगंज पहुंचे.सचिव का स्वागत डीसी दीपक कुमार दूबे सहित विभागीय अधिकारी ने बुके देकर किया. सचिव ने साहिबगंज सर्किट हाउस में डीसी दीपक कुमार दूबे, डीडीसी सतीश चंद्रा, नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान, याचिकाकर्ता सिद्धेश्वर मंडल, विभागीय अधिकारियों सहित अन्य के साथ बैठक किया. इसके बाद सचिव सहित अन्य ने शहरी पेयजलापूर्ति योजना के कार्यों का जायजा लिया.सचिव ने वार्ड नंबर 16, वार्ड नम्बर 05 व डीडीसी आवास समीप सरकारी क्वाटर, जिरवाबाड़ी थाना समीप पानी टंकी ओर वार्ड नंबर 25 जिरवाबाड़ी पंचमुखी हनुमान मंदिर मुख्य सड़क व मुख्य सड़क किनारे गली में मात्र छह जगहों एवं पोखरिया टाउन हॉल समीप वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का जायजा लिया. वार्ड नंबर 16 झरना कॉलोनी में नल का जायजा लेने के दौरान स्थानीय लोगो ने कहा कि कभी कभी पानी आता है.जो गंदा ओर महकता है. पानी पीने लायक नहीं है. वही झरना कॉलोनी निवासी रेखा देवी ने सचिव को बताया कि पानी कभी कभी आता है. पानी में प्रेशर नहीं रहता है. सचिव ने खुद नल चलाकर मामले की जांच की. अंजुमन नगर के एक घर में चालू पानी को देखकर बच्ची से पूछा तो नजमूल निशा ने बताया कि पानी सप्ताह में कभी कभी आता है.
वार्ड नंबर 25 जिरवाबाड़ी बड़ा बजरंगबली मंदिर गली स्थित सूरज कुमार गुप्ता व शिव शंकर साह के घरों का जायजा लेने पर सचिव को बताया कि पानी कभी कभी आता है. जो गंदा रहता है. वही पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सचिव अबू इमरान ने मीडिया से कहा कि माननीय हाईकोर्ट के निर्देश पर जांच में आए थे. हलफनामा के माध्यम से कोर्ट में बताएंगे.वही सर्किट हाउस में पहुंचे याचिकाकर्ता को जब विभागीय कर्मी ने बैठक के बाद खाना खाने पूछा तो उन्होंने कहा कि खाना मत खिलाइए सर प्रत्येक शहरवासियों को घर घर पानी पिला दिजिए .हम घर में ही खाना खाते है. वही निरीक्षण के बाद सिद्धेश्वर मंडल ने कहा कि हमको पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता ने पत्र देकर बोला कि जांच है आना है. पत्र में समय ओर स्थल का जिक्र नहीं है. ना ही कब कब किस समय किस वार्ड में निरीक्षण होगा इसकी सूचना दी गई. जिसमें हमको ज्यादा बोलने नहीं दिया गया ओर न ही किसी भी वार्ड पार्षद को बोलने दिया गया. दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे तक मुख्य मार्ग में ही वार्ड नंबर 16 के एक स्थल, वार्ड नंबर पांच के एक स्थल, डीडीसी आवास समीप सरकारी क्वाटर के बाहर एक जगह, जीरवाबाड़ी थाना समीप पानी टंकी ओर वार्ड नंबर 25 पंचमुखी हनुमान मंदिर गली में दो घर का सचिव ने जायजा लिया।
इसके बाद पोखरिया टाउन हॉल पास पानी टंकी को देखे। मैने बोला कि जिधर कार्य नहीं हुआ है उधर का निरीक्षण किया जाएं .तो पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी मुख्य सड़क किनारे के छह स्थलों का निरीक्षण करवा दिए.किसी भी एक वार्ड का सही से सचिव ने निरीक्षण नहीं किया.शहर के 28 वार्ड पार्षदों में 21-22 वार्ड पार्षदों ने लिखित दिया है कि हमारे वार्ड में आधा अधूरा कार्य हुआ है. अब हाईकोर्ट में क्या हलफनामा देता है.देखने वाली बात होगी.मौके पर डीडीसी सतीश चंद्रा, जिला योजना पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान, सिटी मैनेजर रवि कुमार, वार्ड पार्षद शेखर पासवान, आरती कुमारी चमरू उरांव, पार्वती उरांव, पार्वती कुमारी, संजू देवी, नजरुल बारी, सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.


