नई दिल्ली। ट्रेन का सफर हमेशा ही मजेदार होता है। रास्ते में खाना खाते और बाहर का नजारा देखकर यात्रा पूरी हो जाती है, लेकिन अगर कभी ट्रेन बीच रास्ते में खड़ी हो जाए और लंबे समय तक रुकी रहे तब सफर बहुत ही उबाऊ और थकाऊ महसूस होता है। लेकिन जानकर आपको आश्चर्य होगा कि ट्रेन के पहिए में ब्रेक लगने की वजह आप भी हो सकते हैं। जी, हां, ट्रेन या स्टेशन में आपके गुटका या चिप्स खाने से ट्रेन रुक सकती है। यह खुलासा भारतीय रेलवे द्वारा की गई एक जांच से सामाने आया है।

बात दें कि रेलवे का नेटवर्क देशभर में 70000 किमी. से अधिक है, जिसमें करीब 23000 के करीब ट्रेन (पैसेंजर और गुड्स) चलती हैं। अगर केवल पैसेंजर ट्रेनों की बात की जाए 13000 से अधिक हैं। इसमें से 4000 के करीब प्रीमियम ट्रेन (वंदेभारत, शताब्दी और राजधानी जैसी) और मेल एक्सप्रेस शामिल हैं। हाल ही में भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक की जांच की। इस दौरान ट्रैक के किनारे सबसे अधिक पाए जाने वाले कूड़े में गुटका के पाउच थे। जितनी भी दूरी तक निरीक्षण किया गया, हर जगह पाउच मिले और फिर दूसरे नंबर पर चिप्स के पाउच थे।
रेलवे मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार यात्री सफर के दौरान गुटका खोलने के लिए ऊपर का हिस्सा अगल करते हैं और पहले विंडो से बाहर फेंकते हैं, फिर गुटका खाने के बाद दूसरा हिस्सा भी डाल देते हैं। इस तरह यह पाउच कई बार नीचे ट्रैक पर गिर जाता है या उड़कर पीछे चला जाता है। इस ट्रैक से ट्रेन के निकलने के दौरान पाउच हवा में उड़ते हैं और यही कई बार उड़ते उड़ते सिग्लन में फंस जाते हैं और सिग्नल काम करना बंद कर देता है। सिग्लन काम न करने की वजह से ट्रेन वहीं रुक जाती है, क्योंकि रेल मैन्युअल के अनुसार ट्रेन को वहीं रोकनी होती है।
इस तरह सिग्लन बंद दिखाई देने पर लोको पायलट पास के स्टेशन मास्टर को सूचना देता है। अगर पास हुआ तब स्टेशन मास्टर स्वयं जाता है या फिर पास के गेट मैन को वहां भेजता है। वह जाकर देखता है और पाउच को सिग्नल से बाहर निकालता है। इसके बाद सिग्लन काम करना शुरू करता और फिर ट्रेन आगे बढ़ती है।





