साहिबगंज। पुलिस लाइन स्थित मैदान में रविवार को एनआरपी सेंटर स्कूल ने वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कुमार हर्ष जिला शिक्षा अधीक्षक साहिबगंज, विशिष्ट अतिथि डॉ सच्चिदानंद सचिव झारखंड राज्य भाषा साहित्य अकादमी एवं मनोज कुमार झा प्राचार्य ने संयुक्त रूप से खेल ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा खेल कूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।प्राचार्य मनोज झा ने बताया कि बच्चों के शारिरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी है।

इससे बच्चों में टीम भावना, नेतृत्व करने की क्षमता एवं अनुशासन की भावना जागृत होती है।इस दौरान छात्र-छात्रों ने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मौके पर ,शिक्षक दिल रंजन झा, सुनील झा, अमल झा, शिखा गुहा राय, स्वाति सिन्हा, किरण झा, ज्योति कुमारी, शिवानी, संध्या कुमारी, शिव बालक झा , डॉ दीनानाथ झा,नवल किशोर झा,सार्जेंट ऑफ पुलिस सह कवि कुमार संजय सहित अन्य मौजूद थे





