जामताड़ा : एसपी एहतेशाम वाकारिब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ जामताड़ा आनन्द विकास लागोरि के नेतृत्व में जामताड़ा थाना प्रभारी राजेश मंडल एवं अन्य पुलिस कर्मियों के साथ सदर थाना क्षेत्र के केंदबोना गाँव मे छापेमारी कर कुख्यात शराब तस्कर मनोज मंडल को गिरफ्तार किया गया। गिरप्तार आरोपी के विरुद्ध इसी थाना क्षेत्र के मोचीयाडीह जंगल में छापेमारी की गई थी। विगत एक सितंबर को हुई छापेमारी में हजारों लिटर अंग्रेजी शराब एवं विभिन्न कंपनियां के रेपर बोतल स्प्रीट पुलिस द्वारा बरामद किया गया था। हालांकि उक्त छापेमारी की भनक गिरप्तार आरोपी को लग जाने से मौके से फरार हो गया था जिसे अब गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि मनोज मंडल जामताड़ा जिले का सबसे बड़ा अवैध शराब माफिया के रूप में प्रतिष्ठित हो गया है। जिस पर गाहेबगाहे पुलिस की नजर बनी रहती है। एक सितंबर को हुई छापेमारी से पूर्व उसके पैतृक गांव केंदबोना में भी पुलिस एवं उत्पाद विभाग के द्वारा छापेमारी की गई थी जहां से लाखों रुपए मूल्य की अवैध विदेशी शराब और निर्माण सामग्री बरामद किए गए थे। बीते एक सितंबर को भी छापेमारी में मनोज मंडल के गायब होने के बाद से ही पुलिस उसे तलाश कर रही थी। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि मनोज मंडल फलाने जगह पर उपस्थित है, उसके बाद टीम बनाकर छापेमारी की गई जहां से मनोज मंडल की गिरफ्तारी हुई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


