संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज-जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट
के तहत मंगलवार को नार्थ कॉलोनी बनाम राजमहल बी के बीच मैच खेला गया.
राजमहल सीनियर बी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.2 ओवर में 136 रन बना कर ऑल आउट हो गई. फैज आलम ने 37, राजकुमार घोष ने 16 व समीर रविदास ने 12 रन की पारी खेली. नार्थ कॉलोनी क्रिकेट क्लब में गेंदबाज केशव कुमार ने 5 विकेट लिए.जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नार्थ कॉलोनी क्रिकेट क्लब ने 14.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 137 रन बना कर 3 विकेट से मैच जीत लिया. अंकित कुमार ने 22, आनंद मोहन ने 18 व विकास कुमार में नाबाद 16 रन की पारी खेली.राजमहल सीनियर बी के गेंदबाज हलीम शेख ने 3 विकेट लिए. नार्थ कॉलोनी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी केशव कुमार को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया. मुख्य अतिथि चैंबर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल व जाहिद खान ने केशव को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया. मैच में अंपायरिंग श्याम रंजन तिवारी व हयातुल्लाह ने किया. जबकि स्कोरिंग अनाउल्लाह अंसारी ने किया. मौके पर जिला क्रिकेट संघ सचिव अंकुर सिन्हा, टूर्नामेंट इंचार्ज मो अशफा, सतीश सिन्हा, चंदन यादव सहित अन्य मौजूद थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


