संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज-जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट
के तहत् बुधवार को नार्थ कॉलोनी क्रिकेट क्लब बनाम नेताजी सुभाष क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया.नार्थ कॉलोनी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.2 ओवर में 201 रन बना कर ऑल आउट हो गई.अमूल कुमार ने 34, अजय कुमार ने 51 व केशव ने 36 रन की पारी खेली.नेताजी सुभाष क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सोनू कुमार साह ने 4 व अमित रविदास ने 3 विकेट लिया. जवाबी बल्लेबाजी करने उतरी नेताजी सुभाष क्रिकेट क्लब 29.5 ओवर में 194 रन बना कर ऑल आउट हो गई. अमित रविदास ने 59 व आदित्य यादव ने 42 रन की पारी खेली.नार्थ कॉलोनी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज केशव ने 5 विकेट लिए. नॉर्थ कॉलोनी क्रिकेट क्लब ने 7 रन से जीत हासिल की.नॉर्थ कॉलोनी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी केशव कुमार को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया. मुख्य अतिथि चतुरानंद पांडेय ने केशव को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया. वहीं सभी खिलाड़ियों को पेन देकर सम्मानित किया. मैच में अंपायरिंग श्याम रंजन तिवारी व हयातुल्लाह ने किया.जबकि स्कोरिंग अनाउल्लाह अंसारी ने किया. मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव अंकुर सिन्हा, टूर्नामेंट इंचार्ज मो अशफाक आलम सहित अन्य मौजूद थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


