जरमुंडी । जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के हरिपुर बाजार स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की हरिपुर शाखा के द्वारा शनिवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाय) के तहत शाखा प्रबंधक ने मृतक बीमाधारक जोबा देवी के नोमिनी पति दिलीप मंडल को दो लाख रूपये बीमित राशि का चेक प्रदान किया। बता दें कि जामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिकटिया पंचायत के केंदुवाटांड़ निवासी जोबा देवी (मृतका) पति दिलीप मंडल ने जरमुंडी के हरिपुर बाजार स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में अपना खाता खुलवाया था। उसने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत निर्धारित शुल्क 436 रुपये देकर अपना निबंधन कराया था। जोबा देवी की असामयिक मृत्यु हो जाने पर उसकी नोमिनी पति दिलीप मंडल को योजना का लाभ प्रदान करते हुए दो लाख रुपए की राशि का चेक झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक विकास कुमार सिन्हा, उप शाखा प्रबंधक शिवदयाल गण, कार्यालय सहायक अमित कुमार मिश्रा के द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर नोमिनी दिलीप मंडल के परिवार के सदस्य एवं बैंक के कार्यालय सहायक अमित कुमार मिश्रा व अन्य मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


