संवाद सहयोगी
कुंडहित (जामताड़ा) : आगामी विधानसभा चुनाव के पहले गांव के सड़क निर्माण कार्य पुरा नही होने पर विधानसभा चुनाव में वोट होगी बहिस्कार । विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार को लेकर शुक्रवार की शाम सियारसुली गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने ढोल – नगाड़ा के साथ गांव से सियारसुली मोड़ तक जुलुस निकाले। ग्रामीण युवा कमिटी की ओर से निकाली गई जुलुस से एक ही नारा सड़क नही तो वोट नही,
इसके पहले 23 सितंबर को सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन बीडीओं को सौपा था। आवेदन बीडीओ को देते हुए कहा आगामी विधानसभा चुनाव के पहले गांव से अंबा पंचायत भवन तक जर्जर सड़क पक्कीकरण नही हुआ तो विधानसभा चुनाव बहिस्कार किया जायेगा।
मौके पर ग्रामीण सह पंचायत समिति सदस्य सुकुमार वाउरी,सादन मंडल ने बताया बिहार के राज्य के समय शालदहा मोड़ से अंबा पंचायत भवन तक ग्रेड वन सड़क का निर्माण किया गया था । लेकिन झारखंड निर्माण के 24 साल बीत गया ।अभी तक सड़क की पक्कीकरण नहीं हुआ। 24 साल में कई बार विधानसभा एवं लोकसभा का चुनाव संपूर्ण हो गया। चुनाव जीतकर नेताओं ने विधानसभा तथा लोकसभा पहुंच गए ,लेकिन गांव के दुर्दशा किसी जनप्रतिनिधियों के नजर तक नहीं पड़ा। गांव से स्कुली बच्चों कुरुली नदी पार कर अंबा उच्च विद्यालय जाते हैं। लेकिन नदी में पानी होने के कारण स्कुली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसकी जानकारी सभी जनप्रतिनिधियों को दिया गया था। लेकिन चुनाव के जीतने के बाद जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की दुर्दशा भूल जाते हैं ,लेकिन इस बार हम सभी ग्रामीण किसी नेताओं के मीठी-मीठी बातों पर भूलने वाले नहीं है । चुनाव के पहले गांव की जर्जर सड़क का काम पूरा होगा तभी विधानसभा चुनाव में वोट देंगे ,नहीं तो सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा लगातार चलते रहेगा। कहा हमारे गांव सियारसुली में कुल 200 परिवार निवास करते है। जहा 650 से अधिक मतदाता है। गांव में पक्की सड़क नही होने के कारण सियारसुली से तीन किलोमिटर सड़क काफी जर्जर है। जहा दो-चार चक्का तो दुर खाली पैर गांव चलना मुस्किले है। उक्त सड़क बिहार राज्य के समय ग्रेड वान सड़क का निर्माण कर छोड़ दिया गया। उसके बाद आज तक सड़क का मरम्मति कार्य नही होने के कारण सड़क पर नौकिले पत्थर बाहर निकल आये है। जिस कारण लोगो को आवाजाही कारने में भारी कठिनायां सामना करना पड़ रहा है। मौके पंचायत समिति सुकुमार वाउरी, वार्ड सदस्य सालेग्राम माजि चरण यादव सहित ग्रामीण बिमल माजि, सुशिल माजि, साधन मंडल, मनोज घोष, अनुप मंडल, काल मंडल, सचिन घोष, धनजंय माजि, सनत माजि, श्यामल माजि, प्रसेन मंडल, सबुज घोष, सोमनाथ घोड़ई, बाबन मंडल, भागीरथ घोष,अजय मंडल, बिपलब मंडल, निखिल वाउरी, रहित वाउरी,कृष्प वाउरी,सुंदर राउर, श्रीकांत माजि सहित सैकड़ों ग्रामीणों उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


