पटना । बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ के सिर पर गमला रख दिया। यह गमला आईएएस अफसर सिद्धार्थ ने सीएम को उनके स्वागत में भेंट किया था। मुख्यमंत्री ने उनके हाथ से पौधा लिया और उनके सिर पर ही रख दिया। इसके बाद एसीएस पौधा लेकर पीछे हटे और पास खड़े कर्मचारी को दे दिया। इस दौरान मंच पर मौजूद लोग हंस पड़े। मुख्यमंत्री भी मुस्कुराते नजर आए। दरअसल, नीतीश पटना के ललित नारायण मिश्रा इंस्टीट्यूट में सोमवार को नियुक्ति पत्र बांटने पहुंचे थे। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि दिमाग पर हो चुका विक्षिप्तपन का हमला।






