देवघर संताल एक्सप्रेस:- स्थानीय सरासनी पंचायत अंतर्गत चिरोडीह स्थित विद्युत् ट्रांसफाॅर्मर गुरूवार को रात में जल गया। इस कारण इस ट्रांसफाॅर्मर से जुड़े चिरोडीह समेत कई अन्य मोहल्ले के सैकड़ों घरों में अंधेरा छा गया। बारिश के मौसम में उमस भरी गर्मी तथा पानी के अभाव के कारण सैकड़ों घरों में हाहाकार मच गया। शुक्रवार की दोपहर भाजपा नेता सह समाज सेवी तुफान महथा ने जेई विद्युत अभियंता को उक्त मामले से अवगत कराया तथा जले ट्रांसफाॅर्मर के बदले अविलंब नया ट्रांसफार्मर एवं एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।शनिवार को विभाग के कर्मचारी आकर नया ट्रांसफार्मर लगाया एवं लोगों ने तुफान महथा का आभार व्यक्त किया. मौके पर तुफान महथा ने कहा लोग हमें समस्या से अवगत कराए हम समाधान करने का प्रयास करूंगा.मौके प्रितम झा निर्मल झा रतन ठाकुर नितिश चौधरी अभय चौधरी राकेश कुमार समेत दर्जनों अन्य लोगों ने त्वरित जले ट्रांसफाॅर्मर के बदले दूसरा ट्रांसफार्मर लगाए जाने को ले समाज सेवी तुफान महथा एवं विद्युत विभाग के अभियंता एवंम जेई के प्रति आभार व्यक्त किया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


