देवघर भाजपा प्रत्याशी सह वर्तमान विधायक नारायण दास से खास बातचीत
शेखर सुमन
देवघर। निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित विधानसभा सीट है. यह सीट देवघर जिले में है. देवघर विधानसभा सीट गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है. देवघर विधानसभा क्षेत्र में ही प्रसिद्ध बाबा वैद्यनाथ मंदिर है। ऐसा कहा जाता है कि देवघर विधानसभा सीट से जो विधायक चुना जाता है, वह बाबा बैद्यनाथ का भी प्रतिनिधि होता है। इस राजनीतिक सरगर्मी के बीच वर्तमान विधायक सह भाजपा प्रत्याशी नारायण दास के साथ खास बातचीत की. इस बातचीत में सियासी और चुनावी मुद्दों को लेकर संताल एक्सप्रेस रिपोर्टर के प्रखर सवालों पर नारायण दास ने अपनी बेबाक राय प्रस्तुत की.

प्रश्न.आपको जनता वोट क्यों दे क्षेत्र में रिस्पांस कैसा मिल रहा है?
उत्तर.देखिए मैं जहां जाता हूं लोगों से मिलता हूं कार्यकर्ताओं का मेहनत देवतुल्य जनता का आशीर्वाद और बाबा बैधनाथ की असीम कृपा यह तीनों मेरे साथ हमेशा रहा है और भारतीय जनता पार्टी 365 दिन काम करने वाली पार्टी है।
और मैं विश्वास के साथ 2014 और 2019 का चुनाव जीता है क्योंकि मैं जनता के लिए काम किया हूं। हमेशा लोगों के साथ सुख दुख में रहा हूं और कई ऐसे निर्माण कार्य हुए हैं जिसकी सोच किसी भी जनप्रतिनिधि ने नहीं किया था। जैसे बाबा बैजनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय जो आया आज तक किसी ने आवाज तक नहीं उठाया था। मेरे प्रयास से मेरे संघर्ष से मेरे मेहनत से यह आ चुका है उसकी ध्वनि मत से स्वीकृति भी हो चुकी है इसके लिए मोहनपुर में जमीन भी आवंटित हो चुका है। डीपीआर भी बन चुका है बहुत जल्द ही भूमि पूजन किया जाएगा। साथ ही मैंने सड़कों का जाल बिछाया मैंने पुलों का जाल बिछाया, मैं पेयजल की चिंता की, मैंने स्वास्थ्य की चिंता की, मैंने शिक्षा की चिंता की और हर जगह गांव कैसे शहर बने मैंने कई जगह रोशनी के लिए हाई मास्ट लाइट देने का काम किया और आज हम कह सकते हैं अपने कार्य से संतुष्ट हैं जनता का प्यार मिलेगा और फिर भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। इस आधार पर जनता का आशीर्वाद मिलेगा।
प्रश्न.आपने पिछले 10 वर्षों में महत्वपूर्ण कार्य क्या किए हैं जनता को बताइए?
उतर. देखिए जब अपनी भाजपा की जब डबल इंजन की सरकार थी तो मैं क्षेत्र में विकास का जाल बिछा दिया जब भी विधानसभा का सत्र चलता है, या टेलीफोन माध्यम से अपने जनता से पूछता हूं। क्या कोई विकास का काम छूट गया है? देवघर तो संथाल परगना का सबसे सुंदर हो विकसित शहर है। यहां क्या नहीं है अपनी जब सरकार थी एम्स का आना, एयरपोर्ट का आना,बाई डायवर्सिटी पार्क आना,एसटीपी का आना,बाबा बैद्यनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय का आना, क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया, एक भी उच्च स्तरीय पुल नहीं छूटा है, बाबा भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय में तीसरा मंजिल दिया है, जिसमें 24 घंटा छात्र एवं छात्राएं अध्ययन करती है मैं रिखिया मैं पुस्तकालय दिया है। मैंने बायोडायवर्सिटी पार्क बनाया है, जब डबल इंजन रघुवर दास की सरकार थी तो उस समय देवघर में एम्स आया एयरपोर्ट आया इसमें राज्य सरकार और केंद्र सरकार का अहम योगदान रहा है। और हमलोगों के प्रयास से यह विकाश हो पाया है। क्षेत्र में ऐसे काम हमलोगों ने किया है कि आज हम लोगों के जनप्रिय सांसद भी बोलते हैं कि 10 वर्षों के विकास में कंधे से कंधे मिलाकर यदि कोई चला है तो वह नारायण दास विधायक है।
प्रश्न.अगर आप इस बार चुनाव जीते हैं, तो इस क्षेत्र के विकास के लिए कौन सा महत्वपूर्ण कार्य करेंगे?
उतर.राष्ट्र स्मारक पार्क देवघर में बने, डिग्रियां पहाड़ में बने, क्योंकि क्रांति का स्थल रहा है क्योंकि यह शहीद स्थल रहा है हमारी सोच है कि अंडमान निकोबार के तर्ज पर दिघरियां पहाड़ का सौंदर्य करण हो। और साथ ही वीर सेनानियों जिन्होंने हंसते-हंसते फांसी की बेदी को चुनने का काम किया। उनकी गाथा को बताया जाए इससे लोगों को प्रेरणा मिलेगी इससे देवघर पर्यटन की दृष्टि में महत्वपूर्ण होगा।
प्रश्न.आप अपना महत्वपूर्ण प्रतिद्वंदी किसे मानते हैं?
उतर.हमारा कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है क्योंकि हम जातिवाद नहीं किया, हम अवसरवाद नहीं किया, हम व्यक्तिवाद नहीं किए, जो साथ वही जात मैं सबके साथ काम किया हूँ
प्रश्न.आप पर प्रतिद्वंद्वी ने आरोप लगाया है कि आप देवीपुर प्रखंड अंतर्गत खेरवातारी गांव के निवासी है?
उतर.मेरा प्रतिद्वंदी सिर्फ आरोप लगाते हैं उन्होंने पिछले दिनों जब स्टेडियम के लिए उन्होंने पिछले दरवाजे से आवेदन दिया कि यह मेरा होना चाहिए, साथ ही जब मैं नॉमिनेशन में गए तो वहां तू तू में मैं हो गया, इससे पता चलता है कि हार की बौखलाहट क्या होती है,साथ ही मेरी जाति को लेकर सवाल है? 2014 में इसी जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़े 2019 में लड़े ठीक है देवीपुर प्रखंड अंतर्गत खेरवातारी पैतृक गांव है लेकिन मेरा जन्म नानी के घर में हुआ है और नानी की कोई बेटा नहीं था, इसलिए नानी की संपत्ति मां का होता है और मां से हम आए हैं। यह आरोप लगाकर मेरा संतुलन बिगड़ने का काम कर रहे हैं इसलिए मैंने कहा उसको अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है। कमरा नंबर 307 आज भी देवघर के लोगों को याद है मेरा 10 वर्षों के विधायक की जीवन में मेरे दामन में दाग नहीं लगा है मैं चुनौती देना चाहता हूं। प्रतिद्वंद्वी को अगर 15 साल विधायक सहित मंत्री भी रहा एक बड़ा काम बता दे वे तो पर्यटन मंत्री सहित नगर विकास मंत्री भी रहे एक काम बता दे जो उन्होंने किया है।



