ढ़ाका । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहमान 100 टेस्ट खेलने वाले बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी बन गये हैं। आयरलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरु हुए दूसरे टेस्ट में उतरने के साथ ही मुशफिकुर ने अहम उपलब्धि अपने नाम की है। अब तक विश्व क्रिकेट में इंग्लैंड के 17, ऑस्ट्रेलिया के 16 और भारत के 14 खिलाड़ियों ने ही 100 टेस्ट खेले हैं। तीन अंकों तक पहुंचने वाले वह बांग्लादेश के पहले क्रिकेटर बने हैं। बांग्लादेश के लिए इससे पहले किसी खिलाड़ी ने 100 टेस्ट नहीं खेले हैं।
12 टेस्ट खेलने वाले देशों में से अब तक 8 ही देशों के खिलाड़ियों ने कम से कम 100 टेस्ट खेले और उसमें अब बांग्लादेश भी शामिल हो गया है। मुशफिकुर रहीम के अलावा बांग्लादेश के किसी भी क्रिकेटर ने 75 से ज्यादा टेस्ट मैच नहीं खेले हैं। मुशफिकुर का ये अंतिम टेस्ट भी हो सकता है, क्योंकि उन्हीं के लिए इस दो दिवसीय टेस्ट सीरीज का आयोजन हुआ है जिससे वह अपना सौवां टेस्ट खेल सकें।
मुशफिकुर ने इस मैच से पहले कहा, मैं आप सभी का, अपने परिवार का और विशेष रुप से अपनी पत्नी का आभार व्यक्त करता हूं। इसके अलावा अपने साथियों, कोचों, मेरे घर के दोस्तों और मेरे सभी प्रशंसकों को भी समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं बांग्लादेश क्रिकेट को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मैं हमेशा की तरह अपना 100 फीसदी देने की कोशिश करूंगा। मैं अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करता हूं और आयरलैंड क्रिकेट टीम का दौरे प आने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। उम्मीद है कि हमारे पास जश्न मनाने के लिए एक शानदार टेस्ट मैच होगा। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आयरलैंड टीम को विशेष धन्यवाद।
गौरतलब है कि मुशफिकुर ने अब तक के दो दशक के अपने करियर के 99 मैचों की 182 पारियों में कुल 6351 रन बनाए हैं। इनमें 219 उनका सबसे अधि स्कोर रहा है। इस दौरान 12 शतक और 27 अर्धशतक उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में लगाये हैं। इसमें तीन दोहरे शतक भी शामिल हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


