मतदान केंद्र संख्या 4/1,4/2 व 4/3 पर लगी है मतदाताओं की लम्बी कतार*
*सुबह 9 बजे तक हुई साहिबगंज नगर परिषद में हुई 12.5 प्रतिशत मतदान*
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – नगर निकाय आम चुनाव को लेकर साहिबगंज नगर परिषद के 67 ,राजमहल नगर पंचायत के 19 एवं बरहरवा नगर पंचायत के 20 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हो गया था.वही साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रसुलपुर दहला के मतदान केंद्र संख्या 4/1,4/2 व डॉ भीम राव अंबेडकर मध्य विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या
4/3 पर सुबह से 11 बजे तक मतदाताओं की लम्बी कतार देखने को मिली.मतदाता कतार में खड़े रह कर अपनी बारी का इंतजार करते रहे.वही सुरक्षा के दृष्टिकोण से साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र में 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट,राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र में 06 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र में 05 सेक्टर मजिस्ट्रेट टाइगर मोबाइल के जवान गस्त करते रहे. समाचार लिखे जाने तक सभी मतदान केंद्रों पर सुचारू व शांतिपूर्ण तरीके के मतदान जारी था.
*सुबह 09:00 बजे तक का मतदान प्रतिशत इस प्रकार है*
*1. नगर परिषद, साहिबगंज-12.5*
*2. नगर पंचायत, राजमहल-12*
*3. नगर पंचायत, बरहरवा-13*


