देवघर संताल एक्सप्रेस:- भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशीष दुबे के नेतृत्व युवा मोर्चा की एक टीम नगर निगम के आयुक्त से मिला मौके पर जिलाध्यक्ष आशीष दुबे ने बताया कि चरमराई हुई सफ़ाई एवं स्वच्छता व्यवस्था जिसके परिणामस्वरूप डेंगू,मलेरिया,चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियां शहर वासियों में दहशत पैदा कर रही है और सफ़ाई कर्मचारियों के हड़ताल ख़त्म होने के बावजूद शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।उपर्युक्त परिस्थिति में नगर निगम प्रशासक सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र को एक इकाई मानते हुए स्वच्छता एवं सफ़ाई साथ ही फोगिंग की अविलंब कारगर एवं प्रभावी व्यवस्था की जाए।मौके पर संजय गुप्ता,राहुल चौधरी,जय मिश्रा,सत्यजीत सिंह,पप्पू जयसवाल,अजय कुमार,उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


