डीसी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर ली विधि व्यवस्था की जानकारी
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – नगर निकाय चुनाव 2026 का मतदान साहिबगंज नगर परिषद के 67,राजमहल नगर पंचायत के 19 एवं बरहरवा नगर पंचायत के 20 मतदान केंद्रों में 106376 मतदाता कर रहे है.जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राजमहल नगर पंचायत के 19 मतदान केंद्रों पर बंपर वोटिंग हो रही है.राजमहल में सुबह 11 बजे तक 29.35 प्रतिशत मतदान हुआ है.वही बरहरवा नगर पंचायत के 20 मतदान केंद्रों पर सुबह 11 बजे तक 26.68 प्रतिशत मतदान हुआ है.साहिबगंज नगर परिषद मतदान में पीछे चल रहा है. साहिबगंज नगर परिषद के 67 मतदान केंद्रों में सुबह 11 बजे तक 21.01 प्रतिशत मतदान हुआ है.यानि मतदान प्रतिशत में साहिबगंज नगर परिषद से बरहरवा नगर पंचायत लगभग 5 प्रतिशत एवं राजमहल नगर पंचायत 8 प्रतिशत आगे चल रहा है.हालांकि साहिबगंज के दर्जनों मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ मतदान करने के लिए कतार में लगी हुई है.वही जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी हेमंत सती सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर हो रहे मतदान की विधि व्यवस्था की जानकारी ले रहे है.साथ ही मतदाताओं से भी बात कर की है.
*साहिबगंज,राजमहल व बरहरवा का सुबह 11:00 बजे तक मतदान प्रतिशत*
*1. नगर परिषद, साहिबगंज-*21.01*
*2. नगर पंचायत, राजमहल-29.35*
*3. नगर पंचायत, बरहरवा-26.68*


