शांतिपूर्ण माहौल में साहिबगंज, राजमहल व बरहरवा के 106 बुथो पर हो रहा है मतदान
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – नगर निकाय आम चुनाव 2026 का मतदान जिले के 106 मतदान केंद्रों में सोमवार को हो रहा है.मिली जानकारी के अनुसार आज साहिबगंज नगर परिषद के 67,राजमहल नगर पंचायत के 19 एवं बरहरवा नगर पंचायत के 20 मतदान केंद्रों में 106376 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है.जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे तक बरहरवा नगर पंचायत के 20 मतदान केंद्रों पर 45.53 प्रतिशत ,राजमहल के 19 मतदान केंद्रों पर 44.21 प्रतिशत एवं साहिबगंज नगर परिषद के 67 मतदान केंद्रों में 33.19 प्रतिशत मतदान हुआ है.राजमहल व बरहरवा में भारी संख्या में मतदाता मतदान करने के लिए अपने घरो से निकले है.वही साहिबगंज नगर परिषद की बात की जाएं तो साहिबगंज नगर परिषद में मतदान प्रतिशत बरहरवा व राजमहल से लगभग 12 प्रतिशत कम हुआ है.हालांकि साहिबगंज के कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ मतदान करने के लिए कतार में लगी हुई है.मिली जानकारी के अनुसार
राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र के प्लस टू जेके उच्च विद्यालय के मतदान केंद्र में पहुंच कर मतदान किये.
वही मतदान को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी हेमंत सती,एडीसी गौतम भगत के अलावे साहिबगंज में 16,राजमहल में 6 एवं बरहरवा में 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी व टाइगर मोबाइल के जवान गस्ती वाहन एवं मोटर साइकिल से क्षेत्र में गस्त कर रहे है.
*दोपहर 01:00 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार है*
*1. नगर परिषद, साहिबगंज-33.19*
*2. नगर पंचायत, राजमहल-44.21*
*3. नगर पंचायत, बरहरवा-45.53*


