देवघर संताल एक्सप्रेस:-प्रथम लोकसभा सांसद रामराज जेजवाडे मेमोरियल चेस टूर्नामेंट प्रारंभ। देवघर चेस एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित 4th प्रथम लोकसभा सांसद रामराज जेजवाडे मेमोरियल चेस टूर्नामेंट प्रारंभ हुआ.जिसका विधीवत उद्घाटन समाजसेवी सूरज झा व राजेन्द्र चरण द्वारी ने किया.उपस्थिति गणमान्य व्यक्ति में डॉ. विजय शंकर मिश्र,विजय मेहता, देवघर महाविद्यालय के अवकाश प्राप्त प्रो. रामनंदंन बाबु,देवेन्द्र द्वारी , शंभू चरण मिश्र व देवघर चेस एकेडमी के आनंद कुमार समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। चेस टूर्नामेंट खेल अंतरराष्ट्रीय नियम पद्धति से खेला जाएगा.जिसमें देवघर के लगभग 32 प्लेयर्स खेल रहे हैं।आज तीन राऊंड का मैच खेला गया. जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। आज के तृतीय राऊंड के उपरांत CA मनोज कुमार झा, सौरव कुमार, शुभम् कुमार तीन तीन अंक के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं वहीं राकेश कुमार मिश्र,प्रणव आनंद, ढाई। अंक और द्विज शांडिल्या, अतुल्या वत्स ,युवेन ड्रोलिया,बाबु सोना श्रंगारी,अंश कुमार ,प्रतिक कुमार झा,मानव कृति,रवि जैसवाल,रतन कुमार दो दो अंक के साथ डटे हुए हैं।आयोजन समिति के समर्पित सभी महानुभावों का हृदय से साधुवाद :-मन की एकाग्रता ही शिक्षा का संपूर्ण सार –स्वामी विवेकानंद। शतरंज मन को एकाग्र और कुशाग्र का करने/रखने का बेहतरीन जरिया है।देवभूमि देवघर में चतुर्थ रामराज जजवाड़े मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता (बौद्धिक खेल)का समाजसेवी सूरज झा के जानकी आवास में शानदार आगाज़।विजयादशमी के प्रातः इतने संख्या सभी आयु वर्गों के सभी शतरंज खेल के खिलाड़ी,प्रेमी, और समर्पित अभिभावकों का पहुंचना देवघर के गौरव का विषय है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय नियमों के मद्देनजर इस तरह का आयोजन निश्चित रुप से आने वाले समय में यहां के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र तो होगा ही,राज्य के लिए ही सुखद संदेश देने वाला साबित होगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


