साहिबगंज। जिले के सदर अस्पताल के स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी के लिए जल्द ही एक वेबसाइट जारी किया जाएगा। यह प्रस्ताव सोमवार को सदर अस्पताल के वेयर हाउस में अस्पताल प्रबंधन समिति के बैठक में ली गई है। समिति के अध्यक्ष मोनिका किस्कु ने कहा कि अस्पताल का वेबसाइट जारी होने से लोगो को घर बैठे अस्पताल के बारे में कई जानकरी मिल सकेगी। इसे जल्द ही लागू करने की बात कही गई है। बैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने की। बैठक के दौरान समिति ने अस्पताल के बिगड़ी व्यवस्था पर काफी नाराजगी जाहिर की। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि आये अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी से नदारत समेत कई मामले देखने को मिल रही है। इसे लेकर समिति इसमे सुधार करने का निर्देश दिए है। जबकि नदारद पाए जाने वाले डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी पर किये गए कार्रवाई का रिपोर्ट करने का भी निर्देश दिए है। वही बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने अस्पताल के स्वास्थ व्यवस्था में सुधार को लेकर कई प्रस्ताव पारित किया है।
वही इससे पूर्व विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार ने बीते शुक्रवार की रात इमरजेंसी में डॉक्टर नदारद रहने का मामला उठाते हुए कार्रवाई की बात कही है। इसके अलावा डॉक्टर की कमी समेत कई मामला को उठाया गया है। इसके अलावा इसमे मुख्य रूप से मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन व रख रखाव योजना के तहत सदर अस्पताल के लिए अनाबद्ध निधि से प्राथमिकता के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश दिए गए है। इसके अलावा रक्त केंद्र में आवश्यक मशीन की खरीदारी करने, दवा, उपकरण व सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने व रोस्टर के अनुसार डॉक्टरो की ड्यूटी कराने समेत प्रस्ताव पारित किया गया है। मौक़े पर सीएस सह सचिव डॉ. प्रवीण संथालिया, डीएस डॉ. मोहन मुर्मू, प्रशासनिक डीएस डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. विजय कुमार आदि थे।


