संवाददाता
नाला (जामताड़ा)–नाला अंचल कार्यालय में बुधवार को 44 वें नए अंचलाधिकारी के रूप में मोहम्मद कयूम अंसारी ने अपना योगदान दिया।उनके आगमन पर अंचल कर्मी अंचल अधिकारी मोo कयूम अंसारी को गुलदस्ता देकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी मोo कयूम अंसारी ने नाला क्षेत्र के सभी नागरिकों तथा कर्मियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की योजना का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य होगा। प्रावधान के अनुरूप कार्य होंगे तथा लोगों को लाभ दिया जाएगा। टीम वर्क के साथ कार्य होगा ताकि इसके अच्छे परिणाम सामने आए। इस अवसर पर प्रभारी अंचल निरीक्षक श्यामसुंदर बेसरा, विश्वनाथ मंडल, लक्ष्मी मंडल, सैकत भट्टाचार्य, प्रधान सहायक सहित सभी कर्मी मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


