12 करोड़ से ज्यादा परिवारों के घर में पहली बार नल से जल पहुंचा
मधुबनी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हमला करने वाले आतंकवादी और उनकी मदद करने वालों को कड़ी सजा मिलेगी। प्रधानमंत्री ने दुनिया को संदेश देने के लिए अंग्रेजी में भाषण देते विश्व समुदाय को आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का साथ देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देंगे। आतंकवादियों को कल्पना से भी बड़ी सजा दी जायेगी। आतंकी हमले में किसी ने अपने बेटा खोया है, किसी ने अपने भाई, किसी ने जीवनसाथी को खोया है। इनमें कोई कर्नाटक का, कोई गुजराती, कोई बिहार का लाल था। ये लोग कश्मीर पर्यटन के लिए गए थे। पूरा देश इस मुद्दे पर एक साथ खड़ा है। मानवता में विश्वास रखने वाला हर एक व्यक्ति हमारे साथ खड़ा है। बिहार के मधुबनी जिला के झंझारपुर प्रखंड के लोहना उत्तरी पंचायत में राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पंहुचें। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत में मंच से पहलगाम में आतंकवादी द्वारा मारे गए पर्यटकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मंच से आतंकियों को कड़ी चेतावनी दी।
* पंचायत से विकास की होगी शुरुआत
पंचायती राज कार्यक्रम में शामिल प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज पंचायती राज दिवस के मौके पर पूरा देश मित्रांचल के मधुबनी से जुड़ा है, बिहार से जुड़ा है। आज यहां देश के विकास से जुड़े हजारों करोड रुपए का शिलान्यास उद्घाटन हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्था को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। 2 लाख से ज्यादा पंचायत को इंटरनेट से जोड़ा गया है। साढ़े पांच लाख से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा बिहार देश का पहला राज्य है। जहां पंचायत में महिलाओं को 50 फ़ीसदी आरक्षण दिया गया। बड़ी संख्या में दलित पिछले अति पिछड़े समाज की बेटियां सेवाएं दे रही है। यह लोकतंत्र में सबसे बड़ी भागीदारी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का कानून भी बनाया गया है। इसका फायदा भी होगा हमारी महिला बहनों का प्रतिनिधित्व सदन में बढ़ेगा। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। बिहार में जीविका दीदी का कार्यक्रम से महिलाओं का जीवन बदला है। जीविका दीदी को 1000 करोड रुपए की मदद दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी बने हैं। मजदूर से लेकर किसानो को कमाई के नए मौके मिले हैं। पिछले दशक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। गरीबों के घर बने हैं। गैस कनेक्शन पहुंचे हैं। घर-घर बिजली पहुंच गई है। पीएम आवास योजना का लक्ष्य गरीब परिवार को घर देना है। इस योजना का लक्ष्य देश में कोई भी गरीब परिवार बेघर ना रहे। सबके सिर पर पक्की छत हो। इस लक्ष्य के साथ पीछले दशक में चार करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनवाए गए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के 12 करोड़ से ज्यादा परिवारों के घर में पहली बार नल से जल पहुंचा है। ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों के घर बिजली का कनेक्शन गया है। गरीब कभी सोचा भी नहीं था कि गैस पर खाना बनाएंगे, उन्हें गैस सिलेंडर मिले हैं. प्रधानमंत्री की सभा में लाखों की भीड़ प्रधानमंत्री को सुनने पहुंची थी। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, मंत्री केंद्रीय मंत्री जितन राम मांझी, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, गिरिराज सिंह, सांसद संजय झा, उपमुख्यमंत्री विजय सिंह, सम्राट चौधरी सहित कई मंत्री ने संबोधित किया।






