रांची । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव से पहले 4 नवंबर यानी कल झारखंड में दो स्थानों पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, गढ़वा और चाईबासा में प्रधानमंत्री की कल होगी सभा। प्रधानमंत्री भाजपा समेत एनडीए के अन्य घटक दल के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। वैसे अभी तक जानकारी के अनुसार झारखंड विधानसभा चुनाव के आलोक में प्रधानमंत्री के सात कार्यक्रम यानी चुनावी सभाएं तय किए गए हैं। 10 नवंबर को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम रांची और बोकारो में होगा। कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बोकारो के चंदनकियारी में चुनावी सभा के लिए सभा स्थल चयनित किया जा रहा है।






