संताल एक्सप्रेस
उधवा– प्रखंड अंतर्गत राधानगर गांव में रामनवमी के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू ने फीता काट कर किया.अतिथि को आयोजन समिति ने अंग वस्त्र देकर व फुल माला पहनाकर सम्मानित किया. विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि त्यौहार को भाईचारे के साथ मनाने का है. राधानगर में आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाया जा रहा है. यह समाजिक एकता का प्रतीक है.मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबू दा, सचिव विश्वजीत मंडल, राधानगर थाना प्रभारी अमर मिंज, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, वार्ड पार्षद अमीर कुमार मंडल, काजू मल्लिक, अजय दास, एकरामुल शेख, मो मुन्ना, अजीरुददीन शेख , शुकरूददीन शेख, मो एकबाल, सिद्धार्थ मंडल, भास्कर घोष, सनातन मंडल,मंजूर शेख, मो नईम शेख सहित अन्य मौजूद थे.


