दो फरवरी का ऐतिहासिक महत्व है : स्पीकर
स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने कहा है की दो फरवरी का ऐतिहासिक और व्यापक महत्व है। आज से सालों पहले हमारे नेता गुरूजी ने महाजनी शोषण व अत्याचार के विरोध में आंदोलन की शुरूआत की थी। उसमें शोषण से मुक्ति के अलग झारखंड राय की मांग भी शामिल था। उन्होंने अलग राय के लिए जमीन से लड़ाई शुरू की और संसद तक पहुंचाया। इस साल पिछले साल से यादा लोग दुमक। गांधी मैदान में पहुंचेंगे। गुरुजी के स्थापना दिवस समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह भी एक बार शामिल होकर उन्हें समर्थन दिया था। इस बार सरकार गठन के बाद हेमंतसरकार के कार्यों को व्यापक रूप से चर्चा होगी। संगठन से युवा पीढ़ी को जोड़ने में स्थापना दिवस की अहम भूमिका होगी।

———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-
इस बार लोगों में ज्यादा उत्साह है : नलिन
दुमका से झामुमो सांसद नलिन सोरेन का कहना है कि दो फरवरी हमलोगो के लिए हर साल यादगार दिवस है। झारखंड अलग राज्य बनने के पहले से स्थापना दिवस मनाते आ रहे हैं। उस दिन गुरूजी संदेश देते हैं कि हमें अपने हक के लिए लड़ाई लडना है। हमें अपने बच्चों को शिक्षित कर उसे जागरूक झारखंडी बनाना है। नयी पीढ़ी यह देखे कि सरकार की नीतियों का सही सही कार्यान्वय हो रहा है या नहीं। हमलोग आदरणीय गुरूजी के शिष्य हैं इसलिए उस दिन हम उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लेते हैं। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद इस बार के स्थापना दिवस में विशेष उत्साह है। इस वर्ष कार्यक्र म में ज्यादा संख्या में लोग आएंगे और गुरूजी से सालभर के कार्यक्रम का संदेश लेंगे।
———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-
स्थापना दिवस पर तय होता है तीन साल के पार्टी का कार्यक्रम : विजय हांसदा
राजमहल के झामुमो सांसद विजय हांसदा कहते हैं कि झारखंड संघर्ष की धरती रही है। बिरसा मुंडा, सिदो कान्हो, तिलका मांझी जैसे शहीदों की यह धरती शुरू से क्रांति की अलख जगाती आ रही है। गुरूजी उसी परंपरा की कड़ी हैं। उन्हीं के संघर्ष के कारण आज झारखंड बना है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य आज विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। गांव के बुजुर्ग आज भी गुरूजी के नेतृत्व में हुए आंदोलन की याद करते हैं। स्थापना दिवस के दिन पूरे तीन साल के पार्टी के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होती है। संगठन मजबूत करने की रणनीति बनती है। हजारों लोग पुरूप व स्त्री गुरूजी का संदेश लेकर विदा होते हैं एक नये संकल्प के साथ। सचमुच, दो फरवरी हमसबों के लिए संकल्प व उत्साह का दिन होता है।
———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-
आदिवासी अधिकारों व युवा सशक्तिकरण पर रहेगा जोर: हफीजुल हसन अंसारी
झारखंड के जल संसाधन और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 46वां स्थापना दिवस 2 फरवरी को दुमका में मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य आदिवासी अधिकारों को मजबूत करना, राजनीतिक एकजुटता दिखाना, युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर देना और विकास कार्यों की समीक्षा करना है। इससे युवाओं को राजनीतिक जागरूकता मिलेगी, रोजगार व शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी मिलेगी और नेतृत्व व सामाजिक बदलाव में भागीदारी का अवसर मिलेगा। यह आयोजन झारखंड के भविष्य और युवाओं के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाएगा।
———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-
ऐतिहासिक होगा स्थापना दिवस : हेमलाल
विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि 46 वा झारखंड स्थापना दिवस यादगार और ऐतिहासिक होने जा रहा है। दुमका के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है। 2 फरवरी दुमका में होनेवाले भव्य कार्यक्रम की जानकारी क्षेत्र के लोगों को देते हुए भारी से भारी संख्या में दुमका पहुँचने का आह्वान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संथाल परगना समेत राज्य के विभिन्न जिलों से झामुमो कार्यकर्ता दुमका गांधी मैदान पहुंचकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उनके आशीर्वचन सुनकर आगे की रणनीति बनाते हैं। इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ साथ उनकी धर्म पत्नी कल्पना सोरेन भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। झारखंड स्थापना दिवस बहुत ही खास है। उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।
———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-
बेहद खास होगा झारखंड दिवसः बसंत
बसंत सोरेन ने कहा कि इस बार बेहद खास का होगा झारखंड दिवस। पिछले वर्ष परिस्थितियों कुछ ऐसी उत्पन्न हुई की पार्टी इस दिवस को बेहतर तरीके से नहीं माना पाई थी। उन्होंने कहा कि झामुमो 2 फरवरी को आयोजित झारखंड दिवस कार्यक्रम को काफी गंभीरता से लेती है। मंच से झामुमो पार्टी सुप्रीमो में गुरुजी शिबू सोरेन एवं पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा संदेश दिया जाता है जो पूरे झारखंड में जन जन तक पहुंचता है।
———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-
दो फरवरी को शुरु हुआ था महाजनों के खिलाफ आंदोलन : सुप्रियो
टुंडी धनबाद से गुरुजी ने महाजनों के शोषण के खिलाफ तथा अलग झारखंड राज्य के लिए दो फरवरी को आंदोलन शुरू किया था। इसलिए इस दिन का विशेष महत्व है। उस दिन कार्यकर्ता आगामी वर्ष के लिए गुरुजी का संदेश पाते हैं। उस दिन नए कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ते हैं। पूरे संताल परगना के सभी जिलों प्रखंडों से लोग पूरे उत्साह से रैली में दुमका पहुंचते हैं। चाहे जितना रात हो जाए बिना गुरुजी का संदेश सुने लोग गांधी मैदान नहीं छोड़ते हैं। उस दिन युवा, महिला, किसान, मजदुर सभी आते हैं।-सुप्रियो भट्टाचार्य, झामुमो केंद्रीय महासचिव, प्रवक्ता





