संताल एक्सप्रेस
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ ) । प्रखंड के संग्रामपुर ग्राम में शुक्रवार को पारंपरिक पाता मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक हेमलाल मुर्मू एवं जिला उपाध्यक्ष समाद अली ने संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन के दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं। जिला उपाध्यक्ष समाद अली ने भी लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों, झूलों एवं मनोरंजन के साधनों से लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


