रैयतों ने कहा: कंपनी से टूट रहा है विश्वास; मूलभूत सहूलियत का किया था वादा, अभी तक नहीं किया पूरा
तीन गांवों के युवा एवं युवतियों को नहीं मिला अब तक रोजगार और ना सम्मान
गोपीकांदर। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र विधायक हेमलाल मुर्मू ने गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत गोपीकांदर प्रखंड के कुडांपहाड़ी पहुंचा जहां पर नवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड कोल ब्लॉक के लिए आवंटित तीन गांव चिरूडीह महुलडाबर और कुडांपहाड़ी गांव के रैयतों के साथ मिले तथा एक-एक कर रैयतों की समस्याओं को सुना। महुलडाबर के रैयत प्रदीप सोरेन ने बताया कि कंपनी कोल कंपनी के ऊपर लगाते हुए कहा कि कंपनी अपनी मुताबिक काम नहीं कर रही है कंपनी जो-जो वादा किया था अभी तक उसे पूरा नहीं किया कंपनी के प्रति रैयतों की विश्वास टुटते जा रहा है उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से तीन गांवों के युवा एवं युवतियों को कौशल विकास विभाग के माध्यम से रोजगार को लेकर एक वर्ष पहले ड्राईवर, सलाई मशीन, मोबाइल रेपेरिग एवं कम्प्यूटर आपरेटर की प्रशिक्षण करवाया था लेकिन अभी तक रोजगार और समान दिया गया। प्रदीप ने कहा कि दो वर्ष में कुडांपहाड़ी मैदान में कंपनी के साथ रैयतों की एक बैठक हुआ था उस बैठक में जिला के उपायुक्त भी शामिल हुए थे इस कार्यक्रम में उपायुक्त ने भी बोला था कि प्रशिक्षण के बाद समान दिया जाएगा। लेकिन नहीं दिया गया। वहीं चिरूडीह के रैयत मंटू मरांडी ने बताया कि कंपनी विस्थापितो के साथ जो सुविधा देने की वादे किए थे स्वस्थ्य, पेजयल एवं शिक्षा जो ठीक तरह से पूरा नहीं किया पेयजल के लिए चार टैंकर की मांग थी तो दो ही टैंकर पानी दिया जा रहा है जिस कारण कभी पानी मिलती को कभी नहीं मिलती। साथ ही तीन स्कूल बस की मांग की गई थी तो एक ही दिया गया है तथा चिकित्सा के लिए दो एंबुलेंस की मांग की गई थी तो एक ही एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है एम्बुलेंस तो दिए हैं लेकिन दवाई अच्छा नहीं दिया जा रहा, उन्होंने कहा कि बिमारी की ठीक तरह से जांच किए बिना चिकित्सकों के द्वारा दवाई दिया जाता है कोई भी बिमारी हो एक ही प्रकार के दवा दिया जा रहा है। कंपनी गंभीर बिमारी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है चिरूडीह के मुन्ना मुर्मू के धर्मपत्नी को गंभीर बिमारी हुई थी तो कंपनी के लोगों के द्वारा इलाज को लेकर सहायता मुहैया नहीं कराया गया उन्होंने कहा कि कंपनी जमीन का जो मुआवजा दे रही है वह पूराना दर पर दे रही है वर्ष 2013 की तय नियम के अनुसार धानी एक जमीन पर प्रति एकड़ 64 लाख, धानी दो की प्रति एकड़ 42 लाख और धानी तीन की प्रति एकड़ 12 लाख रुपए की दर से दिया जा रहा है अभी तक लगभग 60 प्रतिशत रैयतों की पैसा भुगतान हो चुका है यह पुराना एग्रीमेंट के नियम के अनुसार हुआ है जो अभी यह एग्रीमेंट फेल हो चुका अब नया एग्रीमेंट पर अभी बाकी लोगों का भुगतान नहीं हुआ उन सभी रैयतों को नया दर पर भुगतान करने की बात कंपनी के साथ एक बैठक कर मांग रखी गई थी लेकिन कंपनी के लोगों नया दर पर भुगतान को लेकर साफ मना कर दिया है। विधायक ने सभी की समस्याएं सुनी और रैयतों को आश्वासन दिया कि जबतक रैयतों की मांग पूरी नहीं होती जब तक कंपनी को कोयला खोदने नहीं दिया जायेगा। साथ ही विधायक ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय और 50 बेड का अस्पताल क्षेत्र में कंपनी मांग करेंगे। ताकि विस्थापियो को स्वास्थ्य और शिक्षा बेहतर मिल सके। विधायक ने कहा कि नया दर मुआवजा रैयतों को मिले इस जल्द ही जिला के उपायुक्त से मिलकर बात किया जायेगा और रैयतों को उपायुक्त से मिलकर बात करने की बात कही। इस मौके पर महुलडाबर ग्राम प्रधान बिजन हांसदा, कुंडापहड़ी ग्राम प्रधान शिवधन हेंब्रम, रंजन साह, संतोष मरांडी, पोलिना मुर्मू, ज्योतिष बास्की, देवान मरांडी, मुन्ना मुर्मू, दशरथ भगत, अमरनाथ भगत, विष्णु भगत, अमित सिंह, बदरूल शेख, मुन्ना मुर्मू, शिव मरांडी, समईल सोरेन सहित दर्जनों कार्यकर्ता के प्रवाहित तीन गांव के सैकड़ों रैयत मौजूद थे।




