लोगो को दिया हेमन्त सोरेन सरकार की योजनाओ की विस्तृत जानकारी
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) । विधायक दिनेश मरांडी ने गुरुवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत तालझारी व बिचामहल पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार शिविर में उपस्थित होकर उपस्थित लोगों से सीधा संवाद किया। शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा , बीडीओ श्रीमान मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित थे। विधायक ने कहा कि राज्य के हेमन्त सोरेन की सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत लोगो को लाभ पहुंचा रही है। राज्य सरकार के द्वारा अबूआ स्वास्थ्य कार्ड योजना लागू की गई है। जिससे गम्भीर बीमारी से ग्रस्त मरीज को सरकार के द्वारा इलाज को लेकर 15 लाख तक कि सहयोग राशि उपलब्ध कराएगी। बच्चो की उच्च शिक्षा को लेकर अब चिंतित होने की आवश्यकता नही है। राज्य सरकार बिना गारंटी के 15 लाख की ऋण राशि देगी। बिरसा फसल बीमा को लेकर विधायक ने कहा कि सभी कृषकों को फसल बीमा कराना आवश्यक है। इसमे फसल नष्ट होने पर सरकार के द्वारा प्रति एकड़ 74 हजार की राशि उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही मईया सम्मान योजना , अबूआ आवास सहित अन्य कई लाभकारी योजनाओ से लोगो को जोड़ रही है। शिविर में पेयजल व राशन कार्ड की समस्या पर विधायक ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश सम्बन्धित पदाधिकारियो को दिया। विधायक ने लोगो से रूबरू मिलकर योजनाओ से जुड़ने की अपील की। वही अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि आमलोगों के लाभ के लिए सरकार के द्वारा योजनाओ को संचालित किए हुए है। इसमे आप सबो को बिचौलिया से सावधान रहने की जरूरत है। शिविर में विधायक ने लाभुकों के बीच परिसम्पत्ति का वितरण किया गया। इस अवसर पर असरफ अली , बबलू तुरी , पगान हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।





