नई दिल्ली –देशभर से 2,000 NCC कैडेट्स एवं 500 MY Bharat स्वयंसेवक Independence Day Camp–2026 (IDC-26) में सहभागिता के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं। इस अवसर पर आयोजित एनसीसी कैडेट्स एवं ‘माई भारत’ स्वयंसेवकों के स्मृति चिन्ह (Souvenir) वितरण समारोह में युवा प्रतिनिधियों को रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने सम्मानित किया l
इन युवा प्रतिनिधियों से संवाद और उनकी राष्ट्रभक्ति एवं समर्पण को करीब से देखना मेरे लिए भी गौरव का क्षण रहा।
इस दौरान वंदे मातरम् ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के उद्घोष से लाल किला परिसर गुंजायमान हो उठा। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए इन युवाओं के उत्साह, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता प्रेरणादाई है। NCC का अनुशासन और ‘माई भारत’ की युवा ऊर्जा मिलकर भारत के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं। ये युवा केवल भारत का भविष्य नहीं, बल्कि आज के सशक्त और सामर्थ्यवान भारत के ब्रांड एंबेसडर हैं।
श्री सेठ ने सभी युवा साथियों से आह्वान किया कि वे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प के प्रतिनिधि बनकर कार्य करें और देश के प्रत्येक युवा को इस राष्ट्रीय लक्ष्य से जुड़ने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करें।स्वतंत्रता दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि तपस्या, अनुशासन और निस्वार्थ देशभक्ति के सम्मान का पर्व है।
15 अगस्त के राष्ट्रीय समारोह की तैयारियों में हमारे एनसीसी कैडेट्स एवं ‘माई भारत’ स्वयंसेवकों ने जिस मेहनत, पसीने, अनुशासन और निष्ठा के साथ अपना योगदान दिया है, पूरा देश उनके समर्पण को नमन करता है।
स्वतंत्रता दिवस हमें उन अनगिनत बलिदानों और संघर्षों की गौरवगाथा याद दिलाता है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत की खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
आजादी का यह पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि कर्तव्यबोध का पर्व भी है।
ज्ञान पथ पर जब मैं आप सभी युवाओं के चेहरों पर देशभक्ति की चमक देखता हूँ, तो मुझे भारत का स्वर्णिम भविष्य स्पष्ट दिखाई देता है।
आप केवल स्वतंत्रता दिवस समारोह के सहयोगी नहीं, बल्कि इस भव्य राष्ट्रीय आयोजन के शिल्पकार हैं, जो पूरी दुनिया के सामने भारत के गौरव को प्रदर्शित कर रहे हैं। आपका समर्पण ही विकसित भारत @2047 की मजबूत नींव है।
इस अवसर पर श्री अमिताभ प्रसाद (संयुक्त सचिव, समारोह), लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स (महानिदेशक, एनसीसी), सुश्री वंदिता पांडे (निदेशक, माई भारत) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

