संताल एक्सप्रेस संवाददाता
दुमका। भाई बहन के प्रेम के प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र और सफलता की कामना करती है। इस दौरान उसका भाई जीवन भर उसकी रक्षा करने का वादा करता है वहीं प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए मानव कल्याण समिति के सदस्यों ने सराय चौक से गिलानपाड़ा को जोड़ने वाली सड़क पर लगे वृक्षों पर रक्षा सूत्र बांधा और गिलान पाड़ा स्थित गिलानेश्वर नाथ मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया| इस शुभ अवसर पर वार्ड पार्षद राजकुमार मोदी, वार्ड पार्षद सीमा देवी सहित समिति के रचना पाठक, शिवली विश्वास, पूनम देवी,जयंत सिन्हा, मुकेश कुमार , एंजेल भदोरिया, टिया कुमारी, कीर्ति कुमारी ,विराट पाठक अजीत शाह, मयंक पाठक ,सम्राट भदोरिया, निक्की कुमारी, कृति कुमारी आदि उपस्थित थे।


