जामताड़ा : शुक्रवार को सूचना भवन जामताड़ा के कार्यालय प्रकोष्ठ में वरीय पदाधिकारी मीडिया/एमसीएमसी कोषांग सह परियोजना निदेशक, आईटीडीए जुगनू मिंज की अध्यक्षता में जिले के मीडिया प्रतिनिधियों के साथ अनिवार्य सेवा के तहत पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान सहित अन्य बिन्दुओं पर बैठक आहूत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए परियोजना निदेशक के द्वारा सभी मीडिया प्रतिनिधियों को विधानसभा आम चुनाव 2024 के निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि मतदान दिवस के दिन अपने मीडिया दायित्वों के निर्वहन सुगमता से कर सकें, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के द्वारा मीडिया को अनिवार्य सेवा के तहत लाया गया है एवं उन्हें पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान हेतु सुविधा प्रदान की गई है। इसके लिए फॉर्म 12-डी भरकर आप पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे एवं मतदान दिवस के दिन अपने मीडिया दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। इस दौरान उन्होंने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान हेतु फॉर्म 12-डी को भरने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया। परियोजना निदेशक, आईटीडीए के द्वारा जिले के सभी मीडिया प्रतिनिधियों से शत-प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा इस संबंध में मतदाताओं के बीच जागरूकता प्रसारित करने हेतु अनुरोध किया। इस मौके पर नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, प्रभारी पदाधिकारी मीडिया कोषांग अक्षय कुमार तिवारी, प्रधान सहायक दिलीप कुमार सहित अन्य संबंधित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


