संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर (पाकुड़ ) । प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरमसिया में प्रधान शिक्षक द्वारा मध्यान्ह भोजन की चावल गबन मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर बीईईओ मो.रफीकुल आलम ने विद्यालय के प्रधान शिक्षक योगेश्वर प्रसाद साहा से स्पष्टीकरण तलब किया है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि जिला शिक्षा अधीक्षक के व्हाट्सएप ग्रुप में वीडियो शेयर किया गया है।विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष द्वारा बताया गया है कि विद्यालय के प्रधान शिक्षक योगेश्वर प्रसाद साहा द्वारा 25 से 30 किलो चावल एक झोला में ले जा रहे थे। इसकी जानकारी लेने पर प्रधान शिक्षक ने कहा कि चावल खराब है। जिसकी विरोध एसएमसी अध्यक्ष ने करने पर चावल को विद्यालय में पुनः रख दिया गया। जिसकी जांच करने पर चावल सही पाया गया। बीईईओ ने कहा कि मनमानी ढंग से सरकारी संपत्ति का गबन होने से प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों की छवि धूमिल किया गया है। संतोषजनक जबाव नही मिलने पर प्रधान शिक्षक के विरुद्ध वार्षिक मानदेय वृद्धि की कटौती के साथ-साथ प्रभार से मुक्त करने की नसीहत दी गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


