ठाकुर गंगटी (गोड्डा) । प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध मोरडीहा गांव के दुर्गा मंदिर की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार की संध्या कर दिया गया। दुर्गा पूजा समिति, निर्माण समिति, युवा शक्ति संघ, बजरंग दल सहित संपूर्ण पंचायतवासियों व इलाके के सैकड़ो श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर से प्रतिमा को बाहर निकाला गया। बाहर निकालने के बाद वहां शामिल हुए हजारों महिला श्रद्धालूओं ने बारी-बारी से दुर्गा माता, लक्ष्मी माता, सरस्वती माता की प्रतिमा को सिंदूर पहनाई। उसके बाद महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला करते हुए आशीर्वाद का आदान-प्रदान किया। सभी प्रतिमा को तीन ट्रैक्टर की ट्रॉली पर रखकर मोरडीहा गांव का भ्रमण कराया गया। और फिर संध्या के समय विधिवत दुर्गा मंदिर के निकट तालाब में ही सभी प्रतिमा का विसर्जन बिल्कुल शांति और सद्भावपूर्ण वातावरण में कर दिया गया। विसर्जन के दौरान दुर्गा पूजा समिति, निर्माण समिति, युवा शक्ति संघ, बजरंग दल के सभी सदस्य, पदाधिकारी,के अलावे मोरडीहा पंचायत के सभी गांव के ग्रामीण और इलाके के भी कई गांव के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।विसर्जन में करीब 3000 पुरुष, महिला, नवयुवक के शामिल होने का अनुमान लगाया गया। प्रतिमा का नगर भ्रमण विसर्जन के समय प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल, थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह, सहायक शंकर प्रमाणिक, अवधेश प्रसाद सिंह सहित कई पुलिसकर्मी, ग्रामीण पुलिस भी उपस्थित थे। प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद पंचायत के आयोजन कर्ताओं ने एक दूसरे से आशीर्वाद लिया और आगामी वर्षों इससे भी अधिक धूमधाम से दुर्गा पूजा और विभिन्न प्रकार की धार्मिक कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया।
।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


