नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में इंडियन आर्मी ने आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भारत की तीनों सेनाओं ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करते हुए कार्रवाई की है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में कई आतंकियों को मारा गया है। भारत ने इस कार्रवाई को ‘सिंदूर ऑपरेशन’ कहा है।

भारत सरकार ने अपने बयान में कहा है, ”इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया है, जहां से भारत पर आतंकी हमलों का प्लान बनाया गया था.” वहीं दूसरी तरफ, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के द्वारा की गई एयरस्ट्राइक को ‘कायराना’ बताया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही स्थिति के बारे में मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि चीन को आज सुबह भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई खेदजनक लगती है। हम मौजूदा स्थिति को लेकर चिंतित हैं। भारत और पाकिस्तान हमेशा एक दूसरे के पड़ोसी हैं और रहेंगे. वे दोनों चीन के पड़ोसी भी हैं. चीन सभी तरह के आतंकवाद का विरोध करता है। हम दोनों पक्षों से शांति और स्थिरता के व्यापक हित में काम करने, शांत रहने, संयम बरतने और ऐसी कार्रवाई करने से बचने की गुजारिश करते हैं, जो स्थिति को और जटिल बना सकती है.l।
ऑपरेशन सिंदूर 7 मई 2025 को भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किया गया एक ऐतिहासिक सैन्य अभियान था, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए विशेष गोला-बारूद का उपयोग किया गया। यह अभियान 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया। जिसमें 26 लोग मारे गए थे।
भारत ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात डेढ़ बजे 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. इस हमले को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया है. ये तीनों सेनाओं का जॉइंट ऑपरेशन था। भारत की पराक्रमी सेनाओं ने पाकिस्तान के 4 और पीओके के 5 ठिकानों को टारगेट किया है।





