बंगाल बिजनेस समिट में निवेशकों ने झारखंड में निवेश की जतायी इच्छा
रांची। कोलकाता में आयोजित बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से मुलाकात हुई। सीएम ने उन्हें झारखंड की औद्योगिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए यहां आने का आमंत्रण दिया, जिसे श्री अंबानी ने स्वीकार किया। उन्होंने शीघ्र ही झारखंड आने की सीएम से बात कही। सीएम ने जेएसडब्ल्यू के चेयरमैन सज्जन जिंदल, आरपीएसजी ग्रुप के संजीव गोयनका के साथ बैठक और उन्हें झारखंड आने का आमंत्रण दिया। हेमंत सरकार के मुताबिक उद्यमियों/निवेशकों ने झारखंड में 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव दिया है। इससे 15 हजार से ज्यादा रोजगार सृजित होगा। समिट के तहत आयोजित एडवांटेज झारखंड में उद्यमियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उद्यम स्थापित करने की योजना की विस्तार से जानकारी दी। निवेशकों ने नये उद्यम लगाने के विस्तार के प्लान से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

कई निवेशक आने को तैयार——
बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में कई देशों व राज्यों के साथ-साथ झारखंड ने स्टॉल लगाया है। देर शाम सीएम झारखंड पैवेलियन गये। वहां उन्होंने कई निवेशकों और उद्यमियों से बातचीत की। सीएम श्री सोरेन का कोलकाता दौरा कई मायनों में बेहद सफल रहा। उनके प्रयास से झारखंड को 26 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश का प्रस्ताव मिला। इससे राज्य में 15 हजार से ज्यादा रोजगार सृजित होगा। सीएम को झारखंड में निवेश का प्रस्ताव देने वाली कंपनियों में एसएम स्टील एंड पावर लिमिटेड, द इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट लिमिटेड, गजानन फेरो प्राइवेट लिमिटेड, एस एम स्टील एंड पावर लिमिटेड, वॉल्टेक्स रेल प्राइवेट लिमिटेड, रामकृष्ण फोरगिन्स लिमिटेड, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रश्मि मेटलीक्स लिमिटेड, सुप्रीम मेटल एक्सपोर्ट लिमिटेड और एसकेवाई कॉर्प प्रमुख हैं। सीएम ने निवेशकों से कहा, झारखंड में निवेश करने आगे बढ़ें, हमारी सरकार आपको सहयोग करेगी।
सौरभ गांगुली से हुई भेंट——-
इस दौरान सीएम श्री सोरेन की टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली से मुलाकात हुई। वहीं, आइटीसी प्रमुख संजीव पुरी, अंबुजा नेवटिया समूह के चेयरमैन हर्षवर्द्धन नेवटिया तथा अन्य उद्योगपतियों के साथ सीएम की बातचीत हुई। समिट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। सीएम हेमंत ने शॉल ओढ़ाकर ममता बनर्जी को सम्मानित किया। साथ ही झारखंड के विभिन्न उत्पादों का एक उपहार ममता बनर्जी को सौंपा। दोनों में करीब आधा घंटा तक बातचीत हुई इस दौरान राजनीति से लेकर आर्थिक गतिविधियों को लेकर बात हुई। सीएम के साथ मुख्य सचिव अलका तिवारी व अन्य अधिकारी थे।
मां काली दरबार में हाजिरी लगायी——-
बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के आठवें संस्करण में शिरकत करने के बाद गुरुवार की सुबह सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ कालीघाट शक्तिपीठ मंदिर पहुंचे और मां काली की विधि विधान से पूजा की। दोनों ने झारखंड की उन्नति, सुख, समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की कामना की। इस दौरान सीएम के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार मौजूद थे। कालीघाट में काली मां का प्राचीन मंदिर जो 51 शक्तिपीठों में से एक है।
दोनों को एक दूसरे का साथ चाहिए : सीएम
मुख्यमंत्री ने निवेशकों से कहा कि झारखंड में खनिज संसाधनों की प्रचुरता के साथ कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां निवेश किया जा सकता है. इसके लिए जिस तरह आपको हमारा साथ चाहिए, वैसे ही हमें आपका साथ चाहिए. सभी के सहयोग से झारखंड में विकास को गति दे सकते हैं.
इन उद्यमियों ने निवेश का दिया प्रस्ताव——-
एसएम स्टील एंड पावर लिमिटेड से आयरन एंड स्टील उद्योग के लिए 8485 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव मिल चुका है. इससे 1400 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और 3000 से ज्यादा लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा.
द इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट लिमिटेड ने स्टील और वायर उद्योग लगाने के लिए 1270 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है.
इससे 600 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा…………..
गजानन फेरो प्राइवेट लिमिटेड ने 1050 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव रखा है. इससे 900 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा.
एस एम स्टील एंड पावर लिमिटेड ने पावर जेनरेशन के क्षेत्र में 2800 करोड़ रुपए के निवेश करने का प्रस्ताव दिया है. इससे 1600 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा.
वॉल्टेक्स रेल प्राइवेट लिमिटेड ने विशेष स्टील प्लांट लगाने के लिए लग•ाग 4000 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है. इस प्लांट के लगने से 2000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा.
रामकृष्णा फोरगिन्स लिमिटेड में फेब्रिकेशन, ग्रे, एसजी और एडीआई कास्टिंग प्लांट के लिए लग•ाग 313 करोड़ रुपए से अधिक निवेश का प्रस्ताव है. इससे 500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा.
बीएमडब्ल्यू इंडस्टरीज लिमिटेड ने कोल्ड रोलिंग मिल प्लांट के लिए लग•ाग 1100 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है. इस
निवेश से 1500 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा……………
रश्मि मेटलिक्स लिमिटेड ने इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट के लिए 3800 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है. इससे 3000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा. सुप्रीम मेटल एक्सपोर्ट लिमिटेड ने रोल्ड स्टील प्लांट लगाने के लिए 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रस्ताव दिया है. इससे 1500 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा. एसकेवाई कॉर्प ने मुख्यमंत्री को झारखंड में लेदर से जुड़े उत्पादों के निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश का प्रस्ताव दिया. इस निवेश से 1000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा. इससे झारखंड के लेदर उद्योग में एक नई क्रांति आएगी. टेक्सटाइल एसोसिएशन आॅफ झारखंड तथा बंगाल में टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े उद्यमियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर झारखंड में निवेश की इच्छा जताई. उन्होंने कहा कि झारखंड में टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश की काफी संभावनाएं हैं. मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा कि राज्य में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ाना देने के लिए सरकार जल्द ही नई पॉलिसी लेकर आएगी. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बिस्वा बांग्ला मेला प्रांगण, कोलकाता में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट- 2025 के तहत लगे झारखंड पवेलियन का उद्घाटन किया. इस पवेलियन में झारखंड के विभिन्न सेक्टरों के द्वारा स्टाल लगाए गए हैं. इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव मनोज कुमार, सचिव जितेंद्र सिंह और सचिव समेत कई अधिकारी मौजूद थे.





