नई दिल्ली । बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर उनके दिल्ली में स्थित आवास पर एक शख्स ने हमला कर दिया। पप्पू यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, इसी बीच एक आदमी ने उनके ऊपर जूता फेंक दिया। इसके बाद पप्पू के समर्थकों ने उसके साथ मारपीट की।पप्पू ने आरोप लगाया कि एक युवक ने चाकू लेकर उनकी हत्या की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कुछ बाबा रोज कहते हैं- मुझे मार दो, जला दो, हम 51 लाख देंगे। हमने एक व्यक्ति को पकडकऱ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अभी आरोपी को पकडकऱ ले गई है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पहले वाराणसी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दो सांसदों पप्पू यादव औैर अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
ये रिपोर्ट दिल्ली में संसद भवन के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में नाटक करने के खिलाफ हुई है। संतों ने बताया कि संसद में चढ़ावा चोरी के नाम पर जो कुछ भी दिखाया गया, वह सनातन का अपमान है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है था। संसद के मानसून सत्र के 10वें दिन शुक्रवार को बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया था। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी के मुद्दे को लेकर वो भगवा चोला और साधु के वेश में संसद भवन पहुंचे। पप्पू यादव ने संसद परिसर में बैठकर प्रदर्शन किया। वो दानपेटी भी साथ लेकर पहुंचे थे। संसद परिसर में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया गया। पुजारी बनकर आए पप्पू यादव ने सांसदों से दान लेना शुरू किया। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी उन्हें पैसे दिए। दान के पैसे पप्पू यादव पेटी में न डालकर अपने पास रख रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव अयोध्या सांसद के पैर छूते दिखाई दिए।


