बोलीं: केंद्र से बकाया राशि मिलने पर मंईयां सामान योजना की राशि होगी दुगुनी
दुमका। सूबे के कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह एक केस के सिलसिले में शुक्रवार को दुमका कोर्ट पहुंची। कोर्ट के बाहर कृषि मंत्री मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मंईयां सामान यात्रा के बहाने भाजपा पर जमकर निशाना साधा ने कहा कि एक तरफ भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा चलाया गया, जिसमें खाली कुर्सी को भाषण सुनाया गया। वही मंईयां सम्मान यात्रा में जहां भी जा रहे हैं बहुत उत्साहित होकर ग्रामीण आ रहे हैं। महिलाओं में काफी खुशी है की पहली बार उनकी आर्थिक सशक्तिकरण की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि हर चौक चौराहे पर प्यार और सम्मान मिल रहा है।इसके लिए उन्होंने आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को रुपया मिल रहा है वह घरेलू महिला है।अपने बच्चे, परिवार और बुजुर्गों की देखरेख करती है। शिक्षित होने के बावजूद घर संभाल रही है। इन महिलाओं के श्रम का आकलन आज तक नहीं हुआ है।महिलाओं का योगदान सिर्फ परिवार ही नहीं एक अच्छा समाज, एक अच्छा देश कैसे बने इसके लिए होता है। इन प्रयासों को सराहने का प्रयास आज तक नहीं हुआ।ऐसी महिलाओं का आर्थिक आकलन अगर अब तक नहीं हुआ है तो अब जरूर होनी चाहिए।


