गोड्डा : मिस इंडिया कार्यक्रम में महागामा की बेटी जयंती ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे झारखंड में पहचान बनाई है। 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहीं जयंती ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व से निर्णायकों के साथ-साथ दर्शकों को भी खासा प्रभावित किया।
यह प्रतिष्ठित आयोजन कार्यक्रम के सीईओ राजेश अग्रवाल तथा निर्देशक जया चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आई प्रतिभाशाली युवतियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद जयंती इसी ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए फॉरएवर मिस झारखंड रनर-अप 2025 का खिताब अपने नाम किया। जयंती की यात्रा उनकी गरिमा, आत्मविश्वास, बौद्धिक क्षमता और मजबूत उद्देश्य भावना के लिए खास रही, जिसने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। जयंती ने अपनी अलग पहचान बनाते हुए झारखंड का भी नाम रोशन किया। जयंती की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे राज्य में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उनकी सफलता को झारखंड की उभरती प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है। गोड्डा जिले के महागामा की रहने वाली जयंती को बचपन से ही मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का शौक था, जिसे उन्होंने मेहनत और लगन के बल पर साकार कर दिखाया। जयंती की सफलता यह संदेश देती है कि निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ किसी भी मंच पर सफलता हासिल की जा सकती है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


