संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के तहतू शुक्रवार को माही स्पोर्ट्स ब्लू बनाम मां गायत्री क्रिकेट बोरियो के बीच मैच खेला गया. माही स्पोर्ट्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाएं.अंश राज ने 43 व प्रिंस राज ने 21 रन की पारी खेली. मां गायत्री क्रिकेट बोरियो के गेंदबाज शुभम कुमार ने 6 विकेट लिए. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मां गायत्री क्रिकेट क्लब बोरियो 11.3 ओवर में 4 विकेट पर 105 रन बना कर 6 विकेट से मैच जीत लिया. शुभम कुमार ने 33, अनिकेत शर्मा ने 15 रन की पारी खेली. माही स्पोर्ट्स ब्ल्यू के गेंदबाज अनुकान्त कुमार ने 2 विकेट लिए.मां गायत्री क्रिकेट बोरियो के खिलाड़ी शुभम कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव
मो अशफाक आलम ने शुभम कुमार को मैन ऑफ़ द मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया. मैच में अंपायरिंग श्याम रंजन तिवारी व हयातुल्लाह एवं स्कोरिंग मो अनाउल्लाह अंसारी ने किया.टूर्नामेंट इंचार्ज अशफाक आलम ने बताया कि 06 दिसंबर माही स्पोर्ट्स येलो बनाम रेलवे स्कूल के बीच मैच खेला जाएगा.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


