प्रयागराज । एक लड़की को लड़के की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। दोनों में जान पहचान हुई और बातचीत शुरू हो गई। बातें प्यार में बदल गई। प्यार भी ऐसा की साथ जीने मरने की कसमें खा ली, शादी के वायदे कर दिए। इसी बीच प्रेमी ने कुछ ऐसा कर दिया कि खुद जेल पहुंच गया और प्रेमिका दुनिया छोड़ गई। दरअसल, पूरा मामला यूपी के प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र का है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश के रीवा की रहने वाली 20 साल की लड़की की इंस्टाग्राम पर प्रिंस वर्मा से दोस्ती हुई। दोनों के बीच बातचीत प्यार में बदल गई। एक दिन लड़की उसके साथ प्रयागराज आ गई। फिर पता चला कि प्रिंस तो साहिल है। साहिल उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा और मारपीट करने लगा। उसने 10 मई को अपनी छोटी बहन को फोन करके सब बताया और जान को खतरा बताया। अब लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि 8 जून को लोगों से पता चला कि लड़की की मौत हो चुकी है और उसका शव कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया है। पुलिस ने 16 जून को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव निकलवाया और पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद अंतिम संस्कार 17 जून को किया गया। शव काफी दिनों बाद निकाला जिससे वह खराब हो चुका था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। हालांकि, जांच में सामने आया कि तबीयत खराब होने पर लड़की को पहले प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया। इसके बाद उसे प्रयागराज में एडमिट कराया, जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया तो उसका नाम इकरा खान लिखवाया था। साथ ही पति के रूप में साहिल खान लिखवाया था। एक महीने बीत जाने के बाद पीडि़त परिवार मध्य प्रदेश रीवा से प्रयागराज पहुंचा और थाने में शिकायत की। पीडि़त पिता की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कौंधियारा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी साहिल, उसकी मां के साथ एक अन्य महिला को गिरफ्तार कर लिया है।


