साहिबगंज। जिले में इन दोनों चोरों के हौसला बुलंद है. कभी दिन दहाड़े तो कभी रात में चोरी कर घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं.और पुलिस अनुसंधान में ही जुटी रहती जहां ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के नार्थ कॉलोनी में सोमवार की रात करीब आठ बजे मुहल्लेवासियों ने बाइक चोरी के संदेह पर दो युवक को पकड़कर नगर थाना को सुपुर्द किया। इस संबंध में बाइक मालिक राजेश कुमार ने बताया कि शाम करीब सात बजे उसका दामाद राजू हरिजन के घर पास काला रंग का सुपर स्प्लेंडर (जेएच 18एफ/4448) लगा था। जब घर से बाहर निकला तो बाइक वहां नही था। खोजबीन करने के दौरान उक्त दो युवक को भागते देख मुहल्लेवासियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इधर नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने देरशाम तक दोनो युवक से पूछताछ कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


